• National
  • अजित पवार विमान हादसा : बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर थ्रेस होल्ड मार्किंग ही हो रहीं फेड, जानें कैसे घट रही विजिबिलिटी

    नई दिल्ली : बारामती एयरपोर्ट पर रनवे नंबर-11 के पास क्रैश हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के चार्टर्ड प्लेन मामले में सामने आई तस्वीरों में रनवे की बदतर हालत भी दिखाई दे रही है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस तरह से रनवे के शुरुआत में बनी सफेद पट्टियां, जिन्हें थ्रेस होल्ड


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : बारामती एयरपोर्ट पर रनवे नंबर-11 के पास क्रैश हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के चार्टर्ड प्लेन मामले में सामने आई तस्वीरों में रनवे की बदतर हालत भी दिखाई दे रही है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस तरह से रनवे के शुरुआत में बनी सफेद पट्टियां, जिन्हें थ्रेस होल्ड मार्किंग कहते हैं। वह फेड हो रही हैं। जबकि लैंडिंग के वक्त इन थ्रेस होल्ड मार्किंग का बेहद अहम रोल रहता है। जो की उपर से पायलट को रनवे की सही स्थिति बताने में मदद करती हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा खराब विजिलिटी

    हालांकि, हादसे के बारे में नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने खराब विजिबिलिटी का एक कारण बताते हुए कहा है कि विमान खराब दृश्यता के बीच उतरने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, ऐसे में जानकारों का कहना है कि फिर डीजीसीए की तरफ से विजिबिलिटी तीन हजार मीटर क्यों बताई? एविएशन एक्सपर्ट अमित सिंह का कहना है कि जिस रनवे नंबर-11 पर यह प्लेन उतरने की कोशिश कर रहा था। वहां सूरज सामने था।

    ऐसे में यह हो सकता है कि पायलट को सूरज की तेज किरणों के सामने पड़ने से रनवे ठीक से दिखाई ना दिया हो। दूसरा, एक और बड़ा कारण रनवे का भ्रम भी हो सकता है। जिसमें पायलट को रनवे असल रनवे के पास दिखाई दिया हो और पायलट ने प्लेन को वहां लैंड करने की कोशिश कराई हो। लेकिन जब तक पायलट को यह आभास हुआ हो कि लैंडिंग गलत हो रही है। तब तक देर हो चुकी हो।

    क्या कह रहे एक्सपर्ट?

    एक्सपर्ट अमित सिंह का कहना है कि तस्वीरों को देखने से यह लगता है कि पायलट ने अंतिम समय में रनवे के लेफ्ट साइड में क्रैश हुए प्लेन को लेफ्ट में ले जाने की कोशिश की थी। क्योंकि, राइट साइड में रनवे उंचाई पर है। ऐसे में प्लेन उस वक्त तक रनवे की तरफ नहीं ले जाया जा सकता था। ऐसे में पायलट ने प्लेन को लेफ्ट साइड में लेते हुए फिर से उपर उठाने की कोशिश की हो। लेकिन उस वक्त तक प्लेन इतना नीचे आ गया कि वह क्रैश हो गया।

    हादसे में यह भी पता लगाना जरूरी है कि आखिर पायलट ने अंतिम समय में एटीसी को जवाब क्यों नहीं दिया। जबकि उसने रनवे दिखाई देने की बात कही थी। इसके बाद प्लेन रनवे पर लैंड ना करते हुए पास में क्यों लैंड हो रहा था। इस कंपनी का एक प्लेन 2023 में भी क्रैश हुआ था। जिसकी रिपोर्ट एएआईबी ने अभी तक भी जारी नहीं की है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।