• Sports
  • अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड को धोया तो उनके दीवाने हो गए इरफान पठान, यूं दिल खोलकर रख दिया

    नई दिल्ली: गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीते 25 जनवरी को पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने वही किया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उन्होंने तूफानी अंदाज में बैटिंग की और एक बार फिर मैदान और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीते 25 जनवरी को पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने वही किया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उन्होंने तूफानी अंदाज में बैटिंग की और एक बार फिर मैदान और टीवी के सामने बैठे दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

    अभिषेक शर्मा ने 340 के स्ट्राइक रेट से कीवी गेंदबाजों को धोया। उन्होंने सिर्फ 20 बॉल में नाबाद 68 रन बनाए। अभिषेक की पारी में सात चौके और पांच छक्के शामिल थे। अभिषेक की बैटिंग देख भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने उनकी जमकर सरहाना की है।

    इरफान पठान ने अभिषेक शर्मा को सराहा

    इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए दूसरा सबसे तेज टी20 अर्धशतक बनाया, अपने मेंटोर युवराज सिंह के बाद दूसरे स्थान पर हैं। यह शानदार है। ऐसा लगता है मानो कि उनकी किस्मत में अपने आइडल युवराज सिंह की तरह बनना ही लिखा हुआ है। पहली ही गेंद पर आगे बढ़कर छक्का लगाना, अगर कोई बल्लेबाज ऐसा सिखा सकता है, तो वह युवी ही हैं। ‘

    पहले टी20 में भी दिखाया था जलवा

    दूसरे टी20 में भले ही अभिषेक शर्मा डक पर आउट हो गए थे। लेकिन, पहले टी20 में भी उनका बल्ला जमकर बोला था। अभिषेक शर्मा ने नागपुर में खेले गए पहले टी20 में 35 गेंदों में 84 रन बनाए थे। अभिषेक के बल्ले से आठ छक्के और पांच चौके उस पारी में देखने को मिले थे। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे। टी20 वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक शर्मा का इस तरह की फॉर्म में होना भारत के लिए काफी अच्छा साइन है। बता दें कि सात फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। भारत का पहला मैच सात फरवरी को ही मुंबई में अमेरिका के खिलाफ होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।