• Entertainment
  • अमाल मलिक और फरहाना भट्ट का गाना ‘यहीं गुजार दूं’ रिलीज, प्यार और दर्द भरे ट्रैक पर 20 घंटे में 90 लाख व्यूज

    सिंगर और म्यूजिशियन अमाल मलिक फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ की अपनी को-कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट के साथ ‘यहीं गुजार दूं’ संगीत वीडियो के लिए हाथ मिलाया है। वीडियो का पहला लुक और टीजर आते ही फैंस खुशी से पागल हो गए थे। अब ये गाना भी रिलीज हो गया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सिंगर और म्यूजिशियन अमाल मलिक फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ की अपनी को-कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट के साथ ‘यहीं गुजार दूं’ संगीत वीडियो के लिए हाथ मिलाया है। वीडियो का पहला लुक और टीजर आते ही फैंस खुशी से पागल हो गए थे। अब ये गाना भी रिलीज हो गया है और इसे देखने के बाद हर कोई दोनों की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहा है। फरहाना और अमाल की केमेस्ट्री छा गई है।

    शनिवार को अमाल और फरहाना ने ‘यहीं गुजार दूं’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। पोस्टर में अमाल पियानो पर बैठे हैं, जबकि फरहाना उनके बगल में बैठी हैं और उन्हें बाहों में भर लिया है। उसके बाद गाना आया तो दोनों की लव स्टोरी को इसमें दिखाया गया है। वो गाने में लवर्स बने हैं और साथ रहते-रहते अलग होने का फैसला करते हैं। फरहाना उन्हें छोड़कर चली जाती हैं। वैलेन्टाइन्स डे के दिन ये ट्रैक रिलीज हुआ और ट्रेंड भी करने लगा।

    ‘यहीं गुजार दूं’ गाना रिलीज

    अमाल और फरहाना ने गाने को शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं…वे आपके पास वापस लौट आती हैं। यहीं गुजार दूं – अब आउट हो गया है।’बिग बॉस 19 की कुनिका सदानंद ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह वाह।’

    ‘यहीं गुजार दूं’ गाने के बारे में

    गाने की बात करें तो इसे रिलीज हुए 20 घंटे हुए हैं और इस पर 90 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। गाने के कमेंट सेक्शन में लगभग 25 हजार कमेंट्स भी हैं। इसके बावजूद भी फैंस इसपर लगातार प्यार बरसा रहे हैं।

    गाने पर फैंस का रिएक्शन

    गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। एक कमेंट में लिखा था- श्रेया घोषाल और अमाल मलिक की जोड़ी हमेशा की तरह शानदार और धमाकेदार है। दूसरे ने कहा- उनकी केमिस्ट्री कमाल की है। कुछ फैंस ने विज़ुअल्स की तारीफ की। एक ने लिखा- यह बेहद खूबसूरत है। एक ने गाने के माहौल पर ध्यान देते हुए कहा- केमिस्ट्री जबरदस्त है, गाना जबरदस्त है। अमाल और फरहाना के फैंस तो उन्हें साथ देखकर खुशी से झूमने लगे हैं।

    अमाल और फरहाना की केमेस्ट्री

    मुंबई में अमाल के हालिया लाइव परफॉर्मेंस के बाद से चर्चा और भी तेज हो गई है। एक कॉलेज फेस्ट के दौरान, फरहाना ने अचानक स्टेज पर एंट्री की और दोनों ने ‘यहीं गुजार दूं’ के टीजर पर डांस किया। उस रात के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें फैंस को वो पल बेहद पसंद आया और उन्होंने देखा कि पर्दे के पीछे भी उनकी केमिस्ट्री कितनी मजेदार है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।