अमिताभ बच्चन का ट्वीट- अपनी आवाज अब अपनी ना रही
83 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर 17 फरवरी को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘T 5660 – अपनी आवाज़ अब अपनी ना रही !!!’ इस पर यूजर्स ने धड़ाधड़ कमेंट्स किए। कुछ ने अमिताभ का साथ दिया, तो कुछ ने उनके साथ मसखरी की और खिंचाई शुरू कर दी। रणवीर शौरी ने भी इस पर रिएक्ट किया।
रणवीर शौरी ने दिया यह जवाब, यूजर्स ने अमिताभ के लिए मजे
अमिताभ के ट्वीट पर एक्टर रणवीर शौरी ने लिखा, ‘Sir, AI के आने से अपनी शक्ल भी अब अपनी ना रही।’ वहीं कुछ यूजर्स ने भी कमेंट्स किए। एक बोला, ‘गुरुजी एक बात जान लीजिए- ये शरीर अपना नहीं है। ये भी मिट्टी का है। एक दिन मिट्टी में मिल जाना है, फिर घबराना काहे को? जितना दिन जिंदा रहना है आराम से रहना? आपलोग देश की धरोहर हैं।’
‘लोगों ने अपना ज़मीर ही बेच दिया तो आवाज का क्या’
एक यूजर का कमेंट है, ‘ये बोलके एलेक्सा को कनफ्यूज मत कीजिए।’ एक बोला, ‘रेखा जी की होगी।’ एक और कमेंट आया, ‘जब लोगों ने अपना ज़मीर ही बेच दिया तो आवाज का तो क्या ही कहना।’ एक बोला, ’83 साल बोले अब गले को विश्राम दीजिए।’
‘दुआ करिए परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन अभी भी आपका ही रहे’
एक यूजर ने अमिताभ के ट्वीट पर रिप्लाई लिखा, ‘सर, आवाज तो अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की हो गई, बस दुआ करिए कि ‘परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन’ अभी भी आपका ही रहे! वरना मोहल्ले के लड़के भी अब शहंशाह वाली आवाज में उधार मांग रहे हैं।
अमिताभ ट्विटर से कब जुड़े और पहला ट्वीट क्या था?
अमिताभ बच्चन ने मई 2010 में ट्विटर जॉइन किया था। तब उन्होंने पहले ट्वीट को T1 लिखा था, और अगले दिन लिखा था, ‘कल ट्विटर पर पहला दिन था। इसे T1 कहते हैं, तो आज T2 है। ठीक है? क्यों? बस, ऐसे ही।’
अमिताभ बच्चन के ट्वीट्स के साथ क्यों लिखते हैं नंबर?
अमिताभ ने इसकी वजह अपनी फिल्म ‘बदला’ के प्रमोशन के दौरान बताई थी।उन्होंने कहा था कि जब कभी पुरानी चीजें ढूंढनी होती हैं, तो ट्वीट्स के साथ लिखे नंबरों को रेफरेंस के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इससे उन्हें जो भी जानकारी चाहिए होती है, वह आसानी से मिल जाती है।
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन साल 2024 में आई फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘वेट्टाइयां’ में नजर आए थे। इसके बाद 2025 में उन्होंने फिल्म ‘120’ में वॉइसओवर दिया। दो साल से अमिताभ की कोई फिल्म नहीं आई है और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि वह नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ में जटायु का रोल निभाएंगे। इसके अलावा वह ‘कल्कि 2898 AD’ के दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे।














