• Entertainment
  • अमीना: वो फिल्‍म जिसने ‘पुष्‍पा 2’ को पछाड़ थिएटर में पूरे किए 100 हफ्ते, अंदर का सच कुछ और तो नहीं?

    कई बार कुछ फिल्में बजट में तो छोटी होती हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर परफॉर्म करती है। एक ऐसी ही फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई, जिसका टाइटल है ‘अमीना’। हो सकता है कइयों को इस फिल्म के बारे में जानकारी भी न हो। लेकिन बता दें कि आप ये जानकर हैरान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कई बार कुछ फिल्में बजट में तो छोटी होती हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर परफॉर्म करती है। एक ऐसी ही फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई, जिसका टाइटल है ‘अमीना’। हो सकता है कइयों को इस फिल्म के बारे में जानकारी भी न हो। लेकिन बता दें कि आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि ये फिल्म सिनेमाघरों में अपने 100 हफ्ते पूरे करने वाली है।

    जी हां, खबर है कि मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में ये फिल्म अब 100 हफ्ता पूरे करने जा रही है। ये फिल्म उस समय रिलीज हुई थी जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ रिलीज हुई थी। 12 अप्रैल, 2024 को रिलीज़ हुई थी अमीना के आने के बाद से ‘स्त्री 2’, ‘पुष्पा 2’, ‘छावा’, ‘सैयारा’, ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी तमाम शानदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त हिट फिल्में रिलीज भी हुईं और आकर चली भी गई, लेकिन ‘अमीना’ का जलवा आज भी जारी है।

    तीन दिनों में यानी 6 मार्च को 100 हफ्ते पूरे कर लेगी

    जहां बाकी फिल्में 10 से 15 हफ्ते से अधिक नहीं चली वहीं ‘अमीना’ अब तीन दिनों में यानी 6 मार्च को 100 हफ्ते पूरे कर लेगी। इसी के साथ ये फिल्म इतिहास रचने जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आदर्श रूप से, अगर कोई फिल्म लगभग दो साल तक इतने सारे दर्शकों को खींच पाती है, तो वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जानी चाहिए, जैसा कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) के साथ हुआ। लोग फिल्म की कहानी, गाने, एक्टिंग को लेकर बातें करते हैं। लेकिन आप कितने लोगों को जानते हैं जिन्होंने यह फिल्म देखी है? क्या आपने कभी इसके बारे में कोई ट्वीट या इंस्टाग्राम पोस्ट/स्टोरी देखी है?’

    सिनेमाहॉल के अंदर का नजारा कुछ और था

    इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वेबसाइट के रिपोर्टर ने फिल्म देखने का फैसला लिया। जब टिकट खरीदा तो पाया कि पहली पंक्ति में 18 टिकट बुक थे और उसके बाद आगे से तीसरी पंक्ति में दो सीटें बुक थीं। लेकिन जब फिल्म देखने पहुंचे तो पता लगा कि वहां उनके सिवा कोई और नहीं था। इतना ही नहीं वहां एयर कंडीशनर चालू नहीं था और वहां जबरदस्त उमस थी। इंटरवल के दौरान उन्होंने एसी चालू करने के लिए कहा तो पहले तो स्टाफ हैरान हुआ कि क्या वो अमीना देखने आए हैं। हालांकि, फिर उसने एसी चला दी। हालांक, ये कहानी एक दिन की नहीं बल्कि हर दिन की है।

    5 इंच का सोने का सिक्का करेंगे गिफ्ट!

    इसी के साथ ये भी पता लगा कि अमीना को लेकर डायरेक्टर-प्रड्यूसर कुमार राज जो इस फिल्म में हैं, उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की सफलता को लेकर तमाम वीडियो शेयर किए गए हैं। ‘बॉलीवुड हंगामा’ से बातचीत में कुमार राज ने 100वीं सप्ताह की सालगिरह के जश्न की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा, ‘हम प्रेस को बुलाएंगे, उनके साथ पार्टी करेंगे और उन्हें 5 इंच का सोने का सिक्का गिफ्ट में देंगे। फिल्म में काम करने वाले सभी लोगों को भी कुछ न कुछ गिफ्ट मिलेंगे।’

    फिल्म ‘अमीना’ की कहानी

    बता दें कि अमीना दो अलग-अलग युगों की लड़कियों की कहानी है जो साथ-साथ चलती है। 32 साल पहले की अमीना और मीना, जो आज की युवती है। दोनों किरदारों को जीवन में समान चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, फिर भी उनके रिएक्शंस काफी अलग होते हैं। मीना, एक एक्ट्रेस, पृथ्वी थिएटर में ‘यहां अमीना बिकती है’ नामक नाटक में अमीना की भूमिका निभाती है। नाटक अमीना और उसके माता-पिता द्वारा उसे एक बुजुर्ग अरबी को बेचे जाने की कहानी है। नाटक में एक्टिंग के बाद, मीना का भी वही हश्र होता है जो अमीना का हुआ था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।