बुधवार दोपहर 2 बजे तक वारी एनर्जी के शेयर 15 फीसदी तक लुढ़क गए। वहीं प्रीमियर एनर्जीस, विक्रम सोलर, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में भी गिरावट आई। दोपहर दो बजे तक अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई थी। सोलर स्टॉक्स में गिरावट का असर शेयर मार्केट पर भी दिखाई दिया। सुबह सेंसेक्स में जबरदस्त तेजी आई, लेकिन दोपहर पर यह गिरावट लगभग खत्म हो गई।
रेकॉर्ड मुनाफा कमाने वाली रेलवे की इस कंपनी में हिस्सा बेच रही सरकार, डिस्काउंट में मिलेगा शेयर
किस शेयर में कितनी गिरावट?
- वारी एनर्जीस लिमिटेड ( Waaree Energies Ltd) का शेयर दोपहर 2:30 बजे 10.32% की गिरावट के साथ 2712.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
- प्रीमियर एनर्जीस लिमिटेड (Premier Energies Ltd) के शेयर में भी बड़ी गिरावट आई। दोपहर 2:30 बजे यह शेयर 6.23% लुढ़ककर 729.35 रुपये पर था।
- विक्रम सोलर लिमिटेड (Vikram Solar Ltd) के शेयर में भी दोहर तक 7 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। दोपहर 2:30 बजे यह 5.80% गिरकर 174.60 रुपये पर था।
- स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (Sterling and Wilson Renewable Energy Ltd) का शेयर भी गिरकर 100 रुपये से नीचे आ गया। यह शेयर 1.68% की गिरावट के साथ 201.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
- अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Ltd) का शेयर भी इस गिरावट से नहीं बच पाया। दोपहर 2:30 बजे यह 1.77% गिरकर 963.95 रुपये पर था।
सोलर इंपोर्ट पर अमेरिका का बड़ा फैसला
अमेरिकी कॉमर्स विभाग ने भारत से होने वाले सौर आयात पर 126% का प्रारंभिक शुल्क (Initial Duties) लगाया है। यह फैसला इस डिसिजन के बाद लिया गया है कि भारत ने अपने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को अनुचित तरीके से सब्सिडी दी थी। अमेरिका ने भारत के साथ ही इंडोनेशिया पर 86% से 143% और लाओस पर 81% का प्रारंभिक शुल्क लगाया है। कॉमर्स विभाग के मुताबिक साल 2024 में भारत से सौर आयात का मूल्य करीब 792.6 मिलियन डॉलर था, जो साल 2022 की तुलना में 9 गुना अधिक है।













