• International
  • अमेरिकी F-15 जेट कुवैत में क्रैश, पायलट को कार की डिग्गी में लिटाकर ले जाया गया अस्पताल, वीडियो वायरल

    कुवैत: कुवैत में अमेरिका का F‑15 फाइटर जेट सोमवार को क्रैश हो गया है। विमान के गिरने और घायल पायलट को गाड़ी में ले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। F-15 जेट क्रैश होने के बाद कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ‘कई’ अमेरिकी एयरक्राफ्ट गिरे हैं। हालांकि यह साफ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कुवैत: कुवैत में अमेरिका का F‑15 फाइटर जेट सोमवार को क्रैश हो गया है। विमान के गिरने और घायल पायलट को गाड़ी में ले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। F-15 जेट क्रैश होने के बाद कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ‘कई’ अमेरिकी एयरक्राफ्ट गिरे हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि क्रैश हुए फाइटर जेट की संख्या कितनी है। एक एयरक्राफ्ट के आसमान से गिरने का वीडियो जरूर सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि एयरक्राफ्ट के गिरने से पहले पायलट विमान से बाहर आने में कामयाब रहा।

    कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि कई अमेरिकन मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हुए हैं। हालांकि इसमें जान का नुकसान नहीं हुआ है, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हादसे के बाद सर्च और रेस्क्यू प्रोसेस के जरिए क्रू को निकाला गया और आगे की मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।

    हादसे के बाद जांच जारी

    कुवैती मिनिस्ट्री ने कहा कि जेट क्रैश के बाद अमेरिकी फोर्स के साथ कोऑर्डिनेशन किया गया और जॉइंट टेक्निकल उपाय किए गए। कुवैती अधिकारी क्रैश के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी रखे हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट में सोमवार सुबह क्रैश हुए जेट के पैट्रियट एयर डिफेंस बैटरी से टकराने के बाद फ्रेंडली फायर का शिकार होने का दावा किया गया है।

    कुवैत से सामने आए वीडियो में फाइटर जेट को टेलस्पिन में गिरने से पहले आग की लपटों में घिरा दिखाया गया है। एनालिसिस से पता चला कि एयरक्राफ्ट कुवैत में अमेरिका के एक बड़े मिलिट्री ठिकाने अली अल सलेम एयर बेस से करीब 10 किलोमीटर के अंदर गिरा है। इस जेट क्रैश के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन जारी नहीं किया गया है।

    अरब के कई देशों में फैली लड़ाई

    कुवैत समेत अरब के कई देश इस समय ईरान और इजरायल में चल रही लड़ाई से प्रभावित हैं। अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने उन अरब देशों को निशाना बनाया है, जहां अमेरिकी आर्मी के बेस हैं। कुवैत ने कहा कि उसके एयर डिफेंस ने खाड़ी देशों को टारगेट करते हुए लगातार जवाबी हमलों के बीच दुश्मन ड्रोन को इंटरसेप्ट किया है।

    वाइट हाउस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि ईरानी ठिकानों के खिलाफ चल रहा मिलिट्री मिलिट्री कैंपेन हफ्तों तक चल सकता है। ईरानी प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन ने कहा कि खामेनेई की मौत के बाद एक टेम्पररी लीडरशिप काउंसिल ने सुप्रीम लीडर की ड्यूटी संभाल ली है। ईरान ने वॉशिंगटन के साथ बातचीत नहीं करने का इशारा किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।