अल्लू अर्जुन और उनकी फैमिली जापान के टोक्यो में पुराने बौद्ध मंदिर Sensō‑ji Temple के सामने खड़े हैं। बताया जाता है कि ये मंदिर 7वीं सदी में बना है। अल्लू ने बीवी स्नेहा और बच्चों के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में काला दिल बनाया है और हैशटैग में मंदिर का नाम लिखा।
अल्लू अर्जुन और फैमिली की जापान वाली फोटो
‘पुष्पा 2’ के लिए जापान में एक्टर
बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म जापान में रिलीज हुई थी। इसी सिलसिले में एक्टर वहां पर थे। उन्होंने अपने फेमस डायल़ॉग को जापानी भाषा में बोलकर सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म की स्क्रीनिंग में रश्मिका भी उनके साथ मौजूद थीं।
अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की फिल्म
अल्लू अर्जुन की नई फिल्म का ऐलान हो चुका है। उन्होंने लोकेश कनगराज के साथ हाथ मिलाया है। हाल ही में इसका टीजर वीडियो रिलीज किया गया था। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इसकी शूटिंग साल 2026 में शुरू होगी।
एटली के साथ भी अल्लू अर्जुन की फिल्म
इसके अलावा अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं। अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।














