अश्विनी कालसेकर और मुरली शर्मा के घर ‘कर्ली टेल्स’ की टीम पहुंची। जहां उन्होंंने अपना होम टूर करवाया और काफी सारी बातें भी बताईं। उन्होंने अपना मंदिर दिखाया। बेडरूम की भी सैर कराई। साथ ही बताया कि वह ऑर्गैनिक फॉर्मिंग करती हैं। इसके अलावा, खाने-पीने पर भी बात हुई, जहां एक्ट्रेस ने बताया, ‘मैंने अपनी जेठानी से कुकिंग सीखी है। क्योंकि मैं मराठी हूं और मैं नॉन-वेज खाती थी। और मैंने कभी वेजिटेरियन खाना पसंद नहीं किया। आलू के अलावा मुझे कुछ अच्छा नहीं लगता।’
लहसुन, मशरूम तक नहीं खाते हैं मुरली शर्मा
मुरली शर्मा ने बताया, ‘इनको अच्छा नहीं। इनको मालूम ही नहीं था कि टोंडली एक सब्जी है। मैं कट्टर वेजिटेरियन हूं।’ पत्नी बोलीं, ‘ये लहसुन नहीं खाते। ऐसे टाइप के वेजिटेरियन हैं।’ तो अभिनेता ने कहा, ‘मैं मशरूम और बेबी कॉर्न नहीं खाता, जिसके बारे में मुझे सालों पहले तक कभी बताया नहीं गया था। ये मेरे लिए नया था इसलिए उसका आदी नहीं हुआ। आप इसके लिए मेरी आलोचना कर सकते हैं। मुझे नीचा दिखा सकते हैं। (हंसते हुए)’
अश्विनी कालसेकर घर पर नहीं बनातीं नॉन-वेज
अश्विनी बोलीं, ‘लेकिन इंसान से गलती होती है और उसमें से एक गलती मैं थी। इनको लगा मैं वेजिटेरियन बन जाऊंगी। एक बार इनको गोलमाल के शूट पर तरस आया, उन्होंने कहा कि खा ले यार, गोवा में लेकर गए मुझे। क्योंकि मैं वहां नॉन-वेज फूड देखकर ललच रही थी। लेकिन पनीर खा रही थी। लेकिन फिर यही लेकर गए और बोले कि खा ले यार। बहुत हो गया। हम बाहर खाते हैं। हमारे कुलदेव बालाजी हैं। तो हम नहीं बनाते घर पर (नॉन-वेज)।’
अश्विनी ने 7-10 साल तक नहीं खाया नॉन-वेज
जब पूछा गया कि उन्होंने कितने सालों के लिए इसे बीच में नॉन-वेज छोड़ा होगा? तो मुरली ने बताया, ’10, और 10 नहीं तो 5-7 सालों के लिए तो छोड़ा होगा। और प्यार जब थोड़ा-सा कम होने लगा तो इसने पति परमेश्वर के बजाय नॉन-वेज को चुना।’
अश्विनी की फिल्में और टीवी शोज
अश्विनी कालसेकर हिंदी और मराठी इंडस्ट्री में काम करती हैं। उन्होंने श्रीराम राघवन, रोहित शेट्टी, एकता कपूर के साथ काफी प्रोजेक्टेस किए हैं। उनके टीवी शोज की बात करें तो वह 1995 से एक्टिव हैं और ‘शांति’, ‘घर जमाई’, ‘आहट’, ‘CID’, ‘शक्तिमान’, ‘सिद्धांत’, ‘कमस से’, ‘विरुद्ध’, ‘झांसी की रानी’, ‘हिटलर दीदी’, ‘अफसर बिटिया’, ‘कवच- काली शक्तियों से’ शामिल हैं। इन्होंने वेब सीरीज और फिल्में भी की हैं, जिसमें ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘भूल भुलैया 3’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’, ‘खाकी’, ‘मुसाफिर’, ‘आशिक बनाया’, ‘अपहरण’ ‘ऑल द बेस्ट- फन बिगेंस’, ‘गोलमाल 3’ समेत अन्य शामिल हैं।
अश्विनी के पति और बच्चे
एक्ट्रेस ने पहले नितेष पांडे से 1998 में शादी की थी लेकिन कुछ कारणों से 4 साल बाद 2002 में तलाक हो गया था। फिर 2009 में इन्होंने मुरली शर्मा संग फेरे लिए थे। हालांकि इनकी कोई संतान नहीं है। ‘द मेल फेमिनिस्ट’ के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बच्चा चाहती थीं और प्लान भी किया लेकिन किडनी में दिक्कत के कारण वह संभव नहीं हो सका। और सेरोगेसी के बारे में जानती नहीं थीं। साथ ही पैसे भी नहीं थे। ‘मैं पूरे सर्कल को जीना चाहती हूं लेकिन नहीं हो पाया। शायद मेरे सास ससुर, मां बाप की सेवा करनी थी और वो हमारे बीच हैं तो मैं वो कर रही हूं।’













