• Religion
  • आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 20 दिसंबर 2025 : आज पौष कृष्ण अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 29, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण, अमावस्या (वृद्धि), शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 06, जमादि उल आखिर 28, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि प्रातः 07 बजकर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 20, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 29, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण, अमावस्या (वृद्धि), शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 06, जमादि उल आखिर 28, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि प्रातः 07 बजकर 13 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

    मूल नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 22 मिनट तक उपरांत पूर्वाषा-सजय़ नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग अपराह्न 04 बजकर 17 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। नाग करण प्रातः 07 बजकर 13 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

    सूर्योदय का समय 20 दिसंबर 2025 :
    सुबह में 7 बजकर 9 मिनट तक।
    सूर्यास्त का समय 20 दिसंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 28 मिनट तक।

    आज का शुभ मुहूर्त 20 दिसंबर 2025 :

    ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक।

    आज का अशुभ मुहूर्त 20 दिसंबर 2025 :

    सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 26 मिनट से 9 बजकर 44 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक।

    आज का उपाय :
    आज उगते सूर्य को अर्घ्य दें, गुड़-चावल का दान करें,।

    (आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।