• Religion
  • आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 23 दिसंबर 2025 : आज अंगारकी चतुर्थी व्रत, जानें शुभमुहूर्त और राहुकाल का समय

    राष्ट्रीय मिति पौष 02, शक सम्वत् 1947, पौष, शुक्ला, तृतीया, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 09, रज्जब 02, हिजरी 1447(मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहूकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि मध्याह्न 12 बजकर 13 मिनट तक उपरांत


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 23, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    राष्ट्रीय मिति पौष 02, शक सम्वत् 1947, पौष, शुक्ला, तृतीया, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 09, रज्जब 02, हिजरी 1447
    (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहूकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि मध्याह्न 12 बजकर 13 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।

    श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 05 बजकर 08 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग सायं 04 बजकर 30 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। गर करण दिन के 12 बजकर 13 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार- अंगारकी चतुर्थी।

    सूर्योदय का समय 23 दिसंबर 2025 :
    सुबह में 7 बजकर 10 मिनट तक।
    सूर्यास्त का समय 23 दिसंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 29 मिनट तक।

    आज का शुभ मुहूर्त 23 दिसंबर 2025 :

    ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक।

    आज का अशुभ मुहूर्त 23 दिसंबर 2025 :

    दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय दोपहर में 12 बजकर 20 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 56 मिनट तक।

    आज का उपाय :
    आज चमेली के तेल का दीपक हनुमानजी के सामने जलाएं।

    (आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।