• National
  • आपके दोस्त कौन हैं और दुश्मन कौन, आज की दुनिया में तय करना मुश्किल… CDS अनिल चौहान ने क्यों कहा ऐसा

    नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पुणे में एक सेमिनार के दौरान दोस्तों को लेकर अहम टिप्पणी की। सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि पक्के दोस्त या फिर विरोधियों के बारे में सोच लगातार भरोसे लायक नहीं रह गई है। आज की दुनिया में यह तय करना मुश्किल है कि आपके


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पुणे में एक सेमिनार के दौरान दोस्तों को लेकर अहम टिप्पणी की। सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि पक्के दोस्त या फिर विरोधियों के बारे में सोच लगातार भरोसे लायक नहीं रह गई है। आज की दुनिया में यह तय करना मुश्किल है कि आपके दोस्त कौन हैं, आपके साथी कौन हैं। आपके दुश्मन कौन हैं और आपके विरोधी कौन हैं। इसलिए, भारत को जरूरत पड़ने पर अकेले एक्शन के लिए मानसिक, स्ट्रक्चरल और मटेरियली तैयार रहना चाहिए।

    जय से विजय सेमिनार में सीडीएस अनिल चौहान

    पुणे में जय से विजय सेमिनार के शुरुआती सेशन में बात करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डिफेंस फोर्सेज के मामले में जीत को सिर्फ बयानबाजी के जरिए नहीं बताया जा सकता। जैसा कि हमारे पड़ोसी देश ने या वहां की कुछ संस्थाओं ने किया है। जीत को हमेशा सबूतों के जरिए दिखाया जाता है, जैसा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाया था।

    ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

    सीडीएस अनिल चौहान ने आगे कहा कि जीत का अहसास तबाह हुए आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर, खराब रनवे, खराब एयरफील्ड और खराब एयर डिफेंस सिस्टम से नहीं बनाया जा सकता। इस तरह की जीत या नारे टिकते नहीं हैं। असली जीत सबूतों से ही साबित होती है, न कि वेरिफाइड नतीजों में। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि अभी, अगले दशक के लिए भारत की डिफेंस पोजीशन को एक शांत सोच से बनाने और मजबूत की जरूरत है।

    पड़ोसी मुल्क को जमकर सुनाया

    सीडीएस चौहान ने कहा कि आगे क्या होने वाला है, किस तरह की चुनौतियां हैं, इसका आकलन करना भी जरूरी है। और मेरा मानना है कि यह तेजी से बहुत कॉम्पिटिटिव, टकराव वाला, लड़ाकू, नाजुक और टेक्नोलॉजी के हिसाब से बहुत डिसरप्टिव होता जा रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।