• Technology
  • आपके फोन में ‘फालतू मैसेज’ आने से रोकेगी एयरटेल, Google के साथ मिलकर ऐसे करेगी धोखाधड़ी से मुकाबला

    Airtel and Google Partnership: अपने यूजर्स को स्कैमर्स से बचाने के लिए भारती एयरटेल ने गूगल के साथ हाथ मिला लिया है। दोनों कंपनियों के बीच हुई साझेदारी के तहत एयरटेल अपने यूजर्स को डिजिटल फ्रॉड से बचाने के लिए गूगल के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर एआई पावर्ड स्पैम प्रोटेक्शन टूल लगाएगी। ताकि इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Airtel and Google Partnership: अपने यूजर्स को स्कैमर्स से बचाने के लिए भारती एयरटेल ने गूगल के साथ हाथ मिला लिया है। दोनों कंपनियों के बीच हुई साझेदारी के तहत एयरटेल अपने यूजर्स को डिजिटल फ्रॉड से बचाने के लिए गूगल के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर एआई पावर्ड स्पैम प्रोटेक्शन टूल लगाएगी। ताकि इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भेजे जा रहे मैसेज (जिसमें वेब लिंक वाली शामिल होती है) से होने वाले स्कैम से लोगों को बचाया जा सके। गूगल के साथ पार्टनरशिप करने के बाद टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने स्पैम मैसेज से लड़ने के लिए दूसरे इंटरनेट आधारित ऐप्स को भी उसके साथ काम करने के लिए कहा है।

    स्पैम मैसेज पर लगेगी रोक

    Airtel ने अपने यूजर्स को फ्रॉड मैसेज से बचाने के लिए गूगल के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत कंपनी गूगल के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अपना एआई पावर्ड सिस्टम लगाएगा। कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि एयरटेल के नेटवर्क इंटेलिजेंस को गूगल के रिच कम्युनिकेशंस सर्विसेज (RCS) प्लेटफॉर्म और स्पैम फिल्टरिंग के साथ लाया जाएगा, ताकि यूजर्स को हाई-क्वालिटी फोटो/वीडियो और मैसेज रिएक्शन के साथ RCS मैसेजिंग का एक्सपीरियंस मिल सके। साथ ही, यूजर्स को बेहतर प्रोटेक्शन भी मिलेगी, जो स्पैम और डिजिटल फ्रॉड को काफी कम करेगा।

    1.5 साल में ब्लॉक किए 290 करोड़ एसएमएस

    एयरटेल का दावा है कि उसने पिछले 1.5 सालों में अपने AI पावर्ड टूल्स की मदद से 7,100 करोड़ स्पैम कॉल और 290 करोड़ स्पैम SMS ब्लॉक किए हैं। इससे कंपनी के नेटवर्क पर वित्तीय नुकसान को 68.7% कम किया जा सका। एयरटेल ने बताया है कि कंपनी की इंटेलिजेंस को RCS प्लेटफॉर्म और गूगल के मौजूदा स्पैम प्रोटेक्शन में इंटीग्रेट किया जाएगा। इस तरह एयरटेल मैसेज और कॉल से होने वाले स्पैम को रोकने के कई प्रयासों में लगी हुई है ताकि लोगों को वित्तीय जोखिम से बचाया जा सके।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।