अगले हफ्ते से मिलने लगेगा अलर्ट
टीनेजर को सुसाइड या नुकसानदायक कंटेंट से बचाने के लिए इंस्टाग्राम नया फीचर लाने की तैयारी में है। अमेरिका , US, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में इंस्टाग्राम के टीन अकाउंट्स के लिए एनरोल करने वाले पेरेंट्स और टीनएजर को अगले हफ्ते यानी मार्च से अलर्ट की जानकारी मिलने लगेगी। इससे बाद इस सुविधा को दुनिया के अन्य देशों जैसे भारत के लिए लागू किया जाएगा।
गलत कदम उठाने से पहले ही चल जाएगा पता
इंस्टाग्राम के इस फीचर की मदद से पेरेंट्स को टीनएजर के गलत कदम उठाने से पहले ही पता चल जाएगा। इससे वे अपने बच्चों को सुसाइड जैसी चीजों से बता पाएंगे। लेकिन सुसाइड प्रिवेंशन चैरिटी मॉली रोज फाउंडेशन ने इंस्टाग्राम के इस कदम की कड़ी आलोचना की है। साथ ही, चेतावनी दी है कि ये अच्छे से ज्यादा नुकसान कर सकता है।
फायदे से ज्यादा हो सकता है नुकसान
फाउंडेशन के चीफ एग्जीक्यूटिव एंडी बरोज ने कहा है कि इस घोषणा में जोखम है और उन्हें चिंता है कि जबरदस्ती जानकारी देने से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। बरोज का कहना है कि हर माता-पिता जानना चाहेंगे कि उनका बच्चा परेशान है या नहीं, लेकिन ये हल्के-फुल्के नोटिफिकेशन माता-पिता को घबरा देंगे और वे आगे होने वाली सेंसिटिव और मुश्किल बातचीत के लिए तैयार नहीं होंगे।
एक्सपर्ट सोर्स भी मिलेंगे
वहीं, मेटा का कहना है कि माता-पिता को उनके बच्चे के इंस्टाग्राम पर सुसाइड और सेल्फ-हार्म कंटेंट खोजने के बारे में अलर्ट के साथ एक्सपर्ट रिसोर्स भी दिए जाएंगे ताकि वे मुश्किल बातचीत से निपट सकें। इंस्टाग्राम का यह फीचर कई लोगों की मदद कर सकता है। हालांकि, यह कैसे और कितना फायदेमंद होगा, ये तो लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा।













