• International
  • इजरायल और भारत कट्टरपंथी इस्लाम के खिलाफ बनाएंगे आयरन एलायंस, पीएम मोदी के सामने नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

    तेल अवीव: इजराल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के साथ मिलकर ‘कट्टरपंथी इस्लाम’ के खतरे के खिलाफ आयरन अलायंस बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने बुधवार को संसद में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के सामने यह बात कही है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायली संसद को संबोधित किया है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेल अवीव: इजराल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के साथ मिलकर ‘कट्टरपंथी इस्लाम’ के खतरे के खिलाफ आयरन अलायंस बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने बुधवार को संसद में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के सामने यह बात कही है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायली संसद को संबोधित किया है। इसी दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने भाषण में कई अहम बातें कहीं। उन्होंने यहूदियों के लिए अच्छे बर्ताव को लेकर भारत की तारीफ भी की।

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले नेसेट में बोलते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘भारत और इजरायल ‘कट्टरपंथी इस्लाम के सामने’ एक आयरन अलायंस बनाएंगे। इजरायल और भारत आज पहले से ज्यादा मजबूत है और दोनों देश मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।’ उन्होंने 7 अक्टूबर, 2023 के हमले के बाद इजरायल को उनके सपोर्ट के लिए मोदी को धन्यवाद दिया।

    हम एक मजबूत गठबंधन बनाएंगे

    बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘इंसानियत और आजाद देशों के लिए खतरा बने कट्टरपंथी इस्लाम के सामने हम मिलकर एक मजबूत गठबंधन बनाएंगे। ऐसे देशों का गठबंधन जो नरमी, तरक्की, इंसानी इज्ज़त और आपसी सम्मान में यकीन रखते हैं। ऐसे देशों का गठबंधन जो जिदगी को पवित्र मानते हैं और उन लोगों से लड़ने के लिए तैयार हैं जो मौत को पवित्र मानते हैं। ये हमें मिडिल एज की काली बर्बरता में वापस ले जाना चाहते हैं।’

    इजरायली पीएम नेतन्याहू ने इस दौरान भारत को यहूदियों के प्रति अच्छा रवैया रखने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसी सभ्यता है, जहां यहूदियों पर कभी अत्याचार नहीं हुआ। यहूदियों का भारत में हमेशा स्वागत किया गया। हम यह नहीं भूल सकते हैं। हम इसके लिए एक बार फिर से भारत का धन्यवाद करेंगे।

    नेतन्याहू ने की पीएम मोदी की तारीफ

    बेंजामिन नेतन्याहू ने इस दौरान भारतीय पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि वह मेरे लिए एक दोस्त से ज्यादा भाई की तरह हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों के बीच शानदार दोस्ती रही है। आज एयरपोर्ट पर जैसे ही मोदी सीढ़ियों से नीचे आए तो हमने एक-दूसरे को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री मोदी का गले लगना कुछ खास है। इसे मोदी हग कहा जाता है। यह दुनिया भर में मशहूर है।

    पीएम मोदी के भाषण से पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘आज यहां मोदी के आने से बहुत खुश हूं। मैं आपके यहां आने से इतना खुश कभी नहीं हुआ, जितना इजराइल के एक महान दोस्त और दुनिया के मंच पर एक महान नेता के तौर पर हुआ। मेरे प्यारे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके खास डेलीगेशन का येरुशलम में स्वागत है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।