• Entertainment
  • ‘इतना मारूंगी’ रुपाली गांगुली ने ‘अनुपमा’ में बोला ऐसा दमदार डायलॉग, दर्शकों ने दांतों तले दबा ली उंगली

    रुपाली गांगुली टीवी की दुनिया की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका सीरियल ‘अनुपमा’ खूब चर्चा में रहता है। ऐसे कई मौके आए हैं, जब उनकी इस शो को लेकर तारीफ हुई है। अब हालिया एपिसोड का एक सीन वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऐसा डायलॉग मारा कि सनसनी मच गई। इस


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रुपाली गांगुली टीवी की दुनिया की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका सीरियल ‘अनुपमा’ खूब चर्चा में रहता है। ऐसे कई मौके आए हैं, जब उनकी इस शो को लेकर तारीफ हुई है। अब हालिया एपिसोड का एक सीन वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऐसा डायलॉग मारा कि सनसनी मच गई।

    इस वीडियो में रुपाली गांगुली का किरदार ‘अनुपमा’ डायलॉग मारता है, ‘मारूंगी। तुझे बालों से पकड़ के, चोटी से घसीटते हुए बीच बाजार लाकर तुझे मारूंगी। तुझे घुमा-घुमाकर मारूंगी। गिरा-गिराकर मारूंगी। दौड़ा-दौड़ाकर मारूंगी। भगा-भगाकर मारूंगी। जूता भिगोकर मारूंगी। सैंडिल तोड़कर मारूंगी। सारी लिहाज छोड़कर मारूंगी। दोनों हाथों से मारूंगी, हाथ थक गए तो लातों से मारूंगी। और पैर थक गए तो बातों से मारूंगी। इतना मारूंगी, इतना मारूंगी कि दर्द भी कंफ्यूज हो जाएगा कि किस किस हड्डी पर किस किस चोट पर ध्यान दूं।’

    ‘अनुपमा’ का वायरल वीडियो

    रुपाली की हो रही है तारीफ

    इस डायलॉग को बोलने के लिए रुपाली गांगुली की जमकर तारीफ हो रही है, उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है। एक ने कहा, ‘उनका ओहरा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।’ दूसरे ने कहा, ‘इस डायलॉग को बोलने के लिए बहुत एनर्जी लगती है। सेम एनर्जी और परफेक्ट एक्सप्रेशंस के साथ इतना लंबा डायलॉग बोलना आसान नहीं है। आपको सलाम है रुपाली मैम।’

    फैन ने पूछा सवाल

    एक और फैन ने कहा, ‘रुपाली गांगुली क्या शानदार परफॉर्मेंस थी। आपने पूरे एपिसोड पर अपना दबदबा बना लिया। मैं सच में जानना चाहती हूं कि इतने गहरे सीन को इतने भावपूर्ण तरीके से, आवाज के उतार-चढ़ाव और भारी-भरकम डायलॉग के साथ करने के बाद आपको कितनी थकान महसूस होती होगी। अगले शॉट के लिए एनर्जी वापस पाने में कितना समय लगता होगा?’

    रुपाली ने दिया जवाब

    इस पर रुपाली ने उस फैन को जवाब दिया, ‘ये सीन सच में एक के बाद एक, दो अलग-अलग यूनिटों में लगभग एक साथ शूट किए जाते हैं… ये सोचना का समय ही कहां है कि मैं थकी हुई हूं या नहीं… बस काम करते जाओ… राइटर, एडिटर, डायरेक्टर, सिनेमेटोग्राफर और को-डायरेक्टर बहुत मदद करते हैं। ये टीम वर्क है… जब वो लोग नहीं थकते तो मैं कैसे थक जाऊं?’

    टीआरपी में लुढ़का था ‘अनुपमा’ शो

    टीआरपी की बात करें तो ‘अनुपमा’ को झटका लगा था। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ नंबर वन पर था और दूसरे नंबर पर एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’ था। रुपाली के शो तीसरे पायदान पर था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।