2025 रहा बड़ा साल
नथिंग ने बताया है कि साल 2025 कंपनी के लिए एक बड़ा साल रहा। नथिंग ने 1 अरब डॉलर की लाइफटाइम बिक्री हासिल की। 200 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया और 11 हजार कम्युनिटी इन्वेस्टर्स बनाए। हाल ही में कंपनी ने Loewe के CMO रह चुके चार्ली स्मिथ को चीफ ब्रैंड ऑफिसर अपॉइंट किया है। उनके पास एक लग्जरी फैशन ब्रैंड का अनुभव है। चार्ली के एक्सपीरियंस को अगर नथिंग फोन्स में लाया जाता है या नथिंग के अन्य प्रोडक्ट्स में तो आने वाले दिनों में हम डिजाइन के स्तर पर फोन में बड़े बदलाव देख सकते हैं।
बंगलूरू में नथिंग स्टोर
कंपनी ने यह भी बताया है कि वह अपना नया ग्लोबल हेडक्वार्टर 2026 की पहली तिमाही में लंदन में खोलेगी। कंपनी 14 फरवरी को बेंगलूरू में Nothing का स्टोर खोलने जा रही है। यह भारत में कंपनी का पहला स्टोर होगा। जल्द न्यू यॉर्क और टोक्यो में भी स्टोर्स खोलने की तैयारी है।
हेडफोन कैटिगरी में दांव
स्मार्टफोन्स के अलावा इस साल कंपनी ओवर-ईयर हेडफोन कैटिगरी में ज्यादा फोकस करेगी। इसे डबल करने की योजना है। कंपनी के CEO कार्ल पेई ने कहा कि हम हर साल एक नया फ्लैगशिप नहीं निकालेंगे, हम चाहते हैं कि हर अपग्रेड महत्वपूर्ण लगे। सिर्फ इसलिए कि इंडस्ट्री के बाकी लोग एक खास तरीके से काम करते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम भी वही करेंगे। कंपनी अपनी (a) सीरीज को भी बेहतर बनाएगी और इस साल आने वाले नथिंग फोन (4a) में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यह फोन (3a) सीरीज की तुलना में फ्लैगशिप जैसा अनुभव देगा। कंपनी फोन के कलर ऑप्शंस में भी नए प्रयोगों की योजना बना रही है और कुछ चटख कलर्स देखने को मिल सकते हैं।














