• International
  • ईरानी सेना ने पहली बार ड्रोन बोट से किया हमला, तेल टैंकर पर भारतीय की गई जान, जानें कितना बड़ा खतरा

    तेहरान: ईरान की अमेरिका और इजरायल से लड़ाई तेज होती जा रही है। इस लड़ाई में नया मोड सोमवार को आया है, जब ईरान ने ओमान की खाड़ी में बम ले जाने वाले ड्रोन बोट से तेल टैंकर पर हमला किया। शनिवार को यह लड़ाई शुरू होने के बाद पहली बार किसी जहाज पर बिना


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेहरान: ईरान की अमेरिका और इजरायल से लड़ाई तेज होती जा रही है। इस लड़ाई में नया मोड सोमवार को आया है, जब ईरान ने ओमान की खाड़ी में बम ले जाने वाले ड्रोन बोट से तेल टैंकर पर हमला किया। शनिवार को यह लड़ाई शुरू होने के बाद पहली बार किसी जहाज पर बिना क्रू वाले सरफेस वेसल (USV) से हमला हुआ है। ओमान के तट पर हमले के बाद जहाज में धमाका हुआ और आग लग गई। हमले के समय इंजन रूम में मौजूद एक क्रू मेंबर (भारतीय) की मौत हो गई।

    द वॉर जोन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार है जब ईरान ने इस इलाके में जहाजों पर हमला करने के लिए USV (ड्रोन बोट) का इस्तेमाल किया है। ईरान ने लगातार USV और पानी के नीचे के ऐसे वाहन बनाए हैं, जो कामिकेज हमले कर सकते हैं। उसने उन्हें अपने हथियारों के जखीरे में शामिल किया है। साफ है कि ईरान इस तरह के और हमले कर सकता है। अपने इस हथियार से वह समुद्री जहाजों के लिए मुश्किल खड़ी करेगा।

    USV से जहाजों पर हमलें

    यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में जहाजों के खिलाफ अपने अभियान में कई मौकों पर इस तरह के USV का इस्तेमाल किया है। यूक्रेन में चल रहे युद्ध ने भी पूरी तरह से यह दिखाया है कि ड्रोन बोट क्षमताएं जहाजों और तटीय ठिकानों, यहां तक कि हवाई जहाजों के लिए भी असली खतरे पैदा करती हैं।

    ईरान की ओर से ओमान तट के पास यह ड्रोन बोट हमला तब किया गया, जब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने उत्तर-पश्चिम में 150 नॉटिकल मील दूर होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का ऐलान किया है। ईरान ने साफ कर दिया है कि भी तरह के जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की इजाजत नहीं है।

    अमेरिकी जहाज भी बना निशाना

    ओमान की खाड़ी में टैंकरों के अलावा सोमवार को बहरीन के पोर्ट पर अमेरिकी झंडे वाले तेल टैंकर पर भी ईरानी प्रोजेक्टाइल से हमले हुए हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि जहाज पर मिसाइल से हमला हुआ था या ड्रोन से अटैक किया गया। कंपनी सिक्योरिटी ऑफिसर ने बताया कि जहाज पर दो अनजान प्रोजेक्टाइल से लगी आग बुझा दी गई है।

    ईरान और पश्चिम एशिया में लड़ाई शनिवार से शुरू हुई है। शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान में भारी बमबारी की थी। इस हमले में ईरान में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद ईरान भी मिसाइल और ड्रोन अटैक करते हुए जवाब देने की कोशिश कर रहा है। ईरान के स्कूल पर अमेरिकी हमले में 168 छोटी बच्चियों की मौत भी हुई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।