संयुक्त अरब अमीरात
मध्य पूर्व में सबसे ज्यादा भारतीय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहते हैं। 2025 के आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय प्रवासियों की संख्या लगभग 35 से 43 लाख के बीच है, जो वहां का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। यह संख्या यूएई की कुल जनसंख्या का लगभग 35-38% है। इसमें से आधी से अधिक आबादी मुख्य रूप से दुबई में रहती है। भारतीय नागरिक यूएई में निर्माण, स्वास्थ्य, आईटी, खुदरा और बैंकिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में योगदान करते हैं।
सऊदी अरब
मध्य पूर्व में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय आबादी सऊदी अरब में रहती है। 2026 के आंकड़ों के अनुसार, सऊदी अरब में लगभग 24 से 25 लाख से अधिक भारतीय नागरिक रह रहे हैं। यह सऊदी अरब का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है, जो देश की कुल आबादी का लगभग 10-13% हिस्सा बनाते हैं। मुख्य रूप से ये लोग विनिर्माण, स्वास्थ्य, निर्माण और आईटी क्षेत्रों में काम करते हैं।
कुवैत
भारतीयों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी कुवैत में रहती है। कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय में कुवैत में रहने वाले भारतीय प्रवासी और भारतीय मूल या वंश के कुवैती नागरिक शामिल हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2023 तक लगभग 10 लाख से अधिक भारतीय थे। इनकी संख्या अब काफी बढ़ चुकी है।
कतर
भारतीयों की चौथी सबसे बड़ी आबादी कतर में रहती है। कतर में भारतीयों की संख्या वर्तमान में 8.3 लाख (8,36,784) से अधिक होने का अनुमान है। भारतीय वहां के सबसे बड़े प्रवासी समुदाय हैं और कतर की कुल आबादी का लगभग 21% से 25% हिस्सा हैं। कतर में भारतीय डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, आईटी विशेषज्ञ, चार्टर्ड अकाउंटेंट और शिक्षक जैसे पेशों में कार्यरत हैं।
इजरायल
इजरायल में वर्तमान में भारतीय मूल के लोगों और भारतीय नागरिकों की कुल संख्या लगभग लगभग 18,000 से 42,000 के बीच अनुमानित है। इनमें से अधिकांश लोग केयरगिवर्स (बुजुर्गों की देखभाल), हीरा व्यापारी, आईटी पेशेवर और छात्र हैं। अक्टूबर 2023 में शुरू हुए युद्ध के बाद, इजरायल में श्रमिकों की कमी को पूरा करने के लिए भारत से निर्माण क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रमिक भेजे गए हैं। अगस्त 2025 तक लगभग 20,000 भारतीय श्रमिक इजरायल में कार्यरत थे।
जॉर्डन
जॉर्डन में लगभग 17,000 से 17,500 के बीच भारतीय नागरिक निवास करते हैं। धिकांश भारतीय कपड़ा कारखानों, निर्माण और विनिर्माण क्षेत्रों में कार्यरत हैं। जॉर्डन में लगभग 20 से अधिक परिधान कारखाने भारतीय स्वामित्व वाले हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं।
ईरान
सरकारी अनुमानों के अनुसार, वर्तमान में ईरान में लगभग 9,000 से 10,765 भारतीय नागरिक निवास कर रहे हैं। इनमें एक बड़ी संख्या छात्रों (विशेषकर लगभग 2,000 मेडिकल छात्र), नाविकों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों की है। भारतीय समुदाय मुख्य रूप से तेहरान, इस्फहान और जाहेदान जैसे बड़े शहरों में केंद्रित हैं।













