• International
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी मार डालेंगे, इजरायल की अली खामेनेई के उत्तराधिकारी को खत्म करने की धमकी

    तेल अवीव: इजरायल ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर को मार डालने की धमकी दी है। इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर ने बुधवार को कहा कि ईरान जिसे भी देश का अगला सुप्रीम लीडर चुनेगा, उसे खत्म किया जाएगा। देश के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह कहा है। इजरायल ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेल अवीव: इजरायल ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर को मार डालने की धमकी दी है। इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर ने बुधवार को कहा कि ईरान जिसे भी देश का अगला सुप्रीम लीडर चुनेगा, उसे खत्म किया जाएगा। देश के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह कहा है। इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमला करते हुए देश के सुप्रीम लीडर, 86 साल के अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी थी। इसके बाद ईरान नए सुप्रीम लीडर को चुनने की प्रक्रिया में है।

    इजरायली रक्षा मंत्री ने बुधवार को एक्स पर लिखा, ‘ईरानी शासन की ओर से इजरायल को खत्म करने, अमेरिका और इलाके के देशों को धमकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईरानी लोगों को दबाने के प्लान को जारी रखने और लीड करने के लिए अपॉइंट किया गया हर लीडर इजरायल के टारगेट पर रहेगा।’ इजरायल ने मंगलवार को ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट की इमारत को भी निशाना बनाया है, जो नया सुप्रीम लीडर चुनेगी।

    खामेनेई के बेटे हो सकते हैं नए सुप्रीम लीडर

    कई मीडिया रिपोर्ट में दावा कया गया है कि अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का अगला सुप्रीम लीडर चुना जाना तय है। 36 साल तक देश के सुप्रीम लीडर रहे अली खामेनेई का कोई तय वारिस नहीं था। उनकी मौत के बाद ईरान की तीन सदस्यों वाली काउंसिल सुप्रीम लीडर के नाम पर मोहर लगाएगी।

    नया सुप्रीम लीडर सुनने वाली काउंसिल में अयातुल्ला अलीरेजा अराफी, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और चीफ जस्टिस ग़ुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई शामिल हैं। फिलहाल यही काउंसिल बड़े फैसले ले रही है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के लगातार हो रहे हमलों और लीडरशिप की मौत की वजह से एक उपापोह की स्थिति है।

    अमेरिका और इजरायल के ईरान में हमले

    अमेरिका और इजरायल ने शनिवार सुबह से ईरान में हमले शुरू किए हैं। इन हमलों में 700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसमें एक गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले में 165 बच्चियों की मौत भी शामिल है। अमेरिका ने तेहरान और दूसरे बड़े शहरों में लगातार सरकारी इमारतों और दूसरे रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया है।

    अमेरिका और इजरायल के जॉइंट हमले के ईरान ने जवाबी कार्रवाई में मिसाइलों से हमले किए हैं। ईरान ने इजरायल के शहरों में मिसाइल दागी हैं। साथ ही दुबई, अबू धाबी, कतर और बहरीन जैसे खाड़ी इलाकों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को भी ईरान ने निशाना बनाया है। इससे पूरे पश्चिम एशिया में उथलपुथल मची हुई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।