• International
  • ईरान के सैन्य ठिकानों के पास रहस्यमयी आग, भीषण विस्फोट से दहला तेहरान, अनहोनी की आशंका

    तेहरान: ईरान की राजधानी तेहरान के पास पारंद में भीषण आग लग गई है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि आग के कारण इलाके में काले धुएं का गुबार उठ रहा है। सोशल मीडिया पर भी उस इलाके से उठते धुएं के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। आग लगने वाली जगह ईरान के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेहरान: ईरान की राजधानी तेहरान के पास पारंद में भीषण आग लग गई है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि आग के कारण इलाके में काले धुएं का गुबार उठ रहा है। सोशल मीडिया पर भी उस इलाके से उठते धुएं के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। आग लगने वाली जगह ईरान के तेहरान प्रांत में कई मिलिट्री और स्ट्रेटेजिक जगहों के पास है। बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों को विस्फोट की आवाज भी सुनाई दी।

    फायर डिपार्टमेंट ने क्या कहा

    सरकारी मीडिया ने पारंद फायर डिपार्टमेंट के हवाले से कहा, “पारंद शहर के पास दिख रहा काला धुआं पारंद नदी के किनारे सरकंडों में लगी आग का नतीजा है… फायर फाइटर्स मौके पर हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है।”

    अमेरिका की धमकियों के बीच ‘हादसा’

    तेहरान के नजदीक लगी आग अमेरिका की धमकियों के बीच लगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार कहा है कि अगर ईरान परमाणु समझौता नहीं करता है तो उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई के विकल्प खुले हुए हैं। अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियर अपने बैटल ग्रुप के साथ ईरान के करीब मौजूद हैं। इनमें से एक यूएसएस अब्राहम लिंकन ईरान से सिर्फ 700 किमी दूर है।

    ईरान के सैन्य ठिकानों के नजदीक आग से हड़कंप

    यह आग ईरान के सैन्य ठिकानों के नजदीक लगी है। ऐसे में इस बात की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह इजरायल या अमेरिका के किसी हमले का परिणाम हो। हालांकि, अभी तक इजरायल या अमेरिका में से किसी ने भी हमले को लेकर कुछ नहीं कहा है। ईरान ने भी आग के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।