CIA स्टेशन का एक हिस्सा गिरा
वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में विदेश विभाग के इंटरनल अलर्ट का जिक्र किया है। इससे पता चलता है कि ड्रोन हमले में CIA स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया और परिसर धुएं से भर गया। स्टेशन को ढांचागत नुकसान भी हुआ है। अमेरिका और सऊदी अरब ने बताया कि दो ड्रोन ने दूतावास कॉम्प्लेक्स पर हमला किया लेकिन यह नहीं बताया कि CIA स्टेशन पर कोई असर पड़ा था।
खामेनेई की मौत से भड़का ईरान
शनिवार को इजरायल और अमेरिका के हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान भड़का हुआ है। तेहरान ने इजरायल और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सहयोगियों के खिलाफ लगातार हमले कर रहा है। मंगलवार को ऐसे ही एक ड्रोन हमले में दुबई में अमेरिकी कॉन्सुलेट हिल गया, जब एक बड़े धमाके से वहां आग लग गई। इसके पहले कुवैत में अमेरिकी बेस पर हमले में 6 सैनिक मारे गए थे।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान पर हमले का आदेश दिया था। शुरुआती स्ट्राइक में सुप्रीम लीडर समेत बड़े नेताओं को मार दिया गया, जो बड़ी सफलता थी। लेकिन ईरान ने अब जिस तरह से जवाब दिया है, उसने वॉइट हाउस को हैरान कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकार किया है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि ईरान अपने पड़ोसियों पर हमला करेगा, जो इस अभियान में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
ईरान में विद्रोह कराने की तैयारी कर रही CIA
ईरान का हमला ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका ईरान पर हमला करने के लिए कुर्द नेताओं से बात कर रहा है। ईरानी कुर्द मिलिशिया के पास इराक-ईरान बॉर्डर पर हजारों सैनिक हैं, जिन्हें उत्तरी इलाके के कुर्दिस्तान इलाके में समर्थन हासिल है। अब ट्रंप प्रशासन इस रास्ते से हथियार पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। सद्दाम हुसैन के पतन के बाद यह इलाका स्थानीय कुर्दिश समूहों के लिए पनाहगाह रहा है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने शनिवार को जंग शुरू होने के बाद इस इलाके में इन समूहों को ड्रोन हमलों से निशाना बनाया है।














