• International
  • ईरान ने 137 मिसाइलें दागीं तो UAE आगबबूला, सऊदी के बाद जारी की चेतावनी, इजरायल संग युद्ध में होगा शामिल?

    रियाद/अबू धाबी: ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका के युद्ध में खाड़ी के कई और देश शामिल हो सकते हैं। सऊदी अरब के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी ईरान को चेतावनी दी है। UAE के राष्ट्रपति के कूटनीतिक सलाहकार अनवर गरगाश ने खाड़ी देशों में ईरान के हमलों को लेकर एक चेतावनी जारी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रियाद/अबू धाबी: ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका के युद्ध में खाड़ी के कई और देश शामिल हो सकते हैं। सऊदी अरब के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी ईरान को चेतावनी दी है। UAE के राष्ट्रपति के कूटनीतिक सलाहकार अनवर गरगाश ने खाड़ी देशों में ईरान के हमलों को लेकर एक चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि ‘ईरान अपने पड़ोसियों से जंग नहीं लड़ रहा है उसे ये समझना चाहिए।’ वहीं यूएई के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री रीम अल-हाशिमी ने सीएनएन को कहा है कि “अगर ईरान खाड़ी के अरब देश पर मिसाइलें और ड्रोन दागना जारी रखता है तो यूनाइटेड अरब अमीरात और ज्यादा लड़ाकू भूमिका अपना सकता है।”

    यानि ईरान अब अलग थलग पड़ने लगा है। अल-हाशिमी ने सीएनएन से बात करते हुए कहा है कि “हम (अपना बचाव करने) के लिए तैयार हैं। हमें उम्मीद है कि ऐसा न हो लेकिन हम चुपचाप नहीं बैठेंगे। हम पर लगातार हमले हो रहे हैं।” वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या UAE ज्यादा लड़ाकू भूमिका अपना सकता है तो उन्होंने कहा कि “अगर ऐसा करने की जरूरत पड़ी तो ऐसा किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि “अभी गेंद ईरान के पाले में है कि वे अपने पड़ोस और पड़ोसी के साथ कैसे पेश आना चाहते हैं जो पारंपरिक रूप से उनके लिए बहुत निष्पक्ष और अच्छा पड़ोसी रहा है।”

    संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान को चेतावनी दी
    इसके अलावा UAE के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार रात कहा कि ईरान ने UAE पर कम से कम 137 बैलिस्टिक मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे हैं। उसने कहा कि ज्यादातर मिसाइलों को रोक लिया गया लेकिन 14 ड्रोन का असर हुआ है। ईरान ने UAE की राजधानी अबू धाबी और टूरिस्ट हब दुबई को निशाना बनाया है। बुर्ज खलीफा के आसपास के इलाकों में भी हमले हुए हैं। अल-हाशिमी ने कहा कि “हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे एयर टू मिसाइल डिफेंस सिस्टम में से एक है और हम यह पक्का करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं कि हम सुरक्षित रहें।” उन्होंने कहा कि “हम एक सुरक्षित जगह पर हैं जहां बहुत मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है, हम यह पक्का करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि हमारे सभी नागरिकों और रहने वालों के लिए ऐसा ही बना रहे।”

    सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हमला
    दूसरी तरफ अलजजीरा ने सऊदी अरब की राजधानी में धमाकों की खबर दी है। इसने कहा है कि राजधानी रियाद में धमाकों की आवाज सुनाई देने की रिपोर्ट मिल रही है। समाचार एजेंसी AFP ने पूर्वी रियाद के लोगों के हवाले से बताया है कि उन्होंने कई जोरदार धमाके सुने हैं और धुआं उठते देखा है। न्यूज एजेंसी ने कहा कि उसके रिपोर्टर्स ने भी धमाकों की आवाज सुनी है। जबकि सऊदी अरब ने कल ही ईरान को चेतावनी दी थी कि “ईरान के रियाद और पूर्वी हिस्से पर हमले के बाद जवाब देने का अधिकार उसके पास है।” इसीलिए ये युद्ध लगातार फैलता जा रहा है।

    दूसरी तरफ ईरान के शीर्ष सिक्योरिटी अधिकारी एरी लारीजानी ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ चेतावनी जारी की है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा है कि “कल ईरान ने यूनाइटेड स्टेट्स और इजरायल पर मिसाइलें दागीं और उन्होंने चोट पहुंचाया है। आज हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया होगा।” वहीं ईरानी अधिकारी की धमकी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक और चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि “ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, जितना पहले कभी नहीं किया गया। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जैसा पहले कभी नहीं देखा गया होगा!”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।