• International
  • ईरान पर हमले में पहली बार ब्लैक टॉमहॉक क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल, US ने अपने रहस्यमयी हथियार से क्यों किया स्ट्राइक?

    तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने ईरान पर हमले का एक वीडियो जारी किया है। इसमें आर्ले बर्क क्लास डिस्ट्रॉयर युद्धपोत से RGM-109 टॉमहॉक लैंड-अटैक मिसाइल (TLAMs) को लॉन्च करते दिखाया गया है। लेकिन एक तस्वीर ने दुनियाभर के मिलिट्री एनालिस्ट का ध्यान खींचा है। वो है ब्लैक टॉमहॉक क्रूज मिसाइल। सफेद टॉमहॉक मिसाइल को तो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने ईरान पर हमले का एक वीडियो जारी किया है। इसमें आर्ले बर्क क्लास डिस्ट्रॉयर युद्धपोत से RGM-109 टॉमहॉक लैंड-अटैक मिसाइल (TLAMs) को लॉन्च करते दिखाया गया है। लेकिन एक तस्वीर ने दुनियाभर के मिलिट्री एनालिस्ट का ध्यान खींचा है। वो है ब्लैक टॉमहॉक क्रूज मिसाइल। सफेद टॉमहॉक मिसाइल को तो कई बार देखा गया है लेकिन ब्लैक वैरिएंट को पहली बार किसी हमले में देखा गया है। ईरान हमले से पहले ब्लैक वैरिएंट को कभी नहीं देखा गया था यानि अमेरिका ने अपने रहस्यमय हथियार का इस्तेमाल किया है।

    आमतौर पर आजकल मिसाइलों को धुंधले ग्रे रंग से पेंट किया जाता है और अमेरिका में भी यही रिवाज है लेकिन काले रंग से मिसाइल को पेंट करना थोड़ा नया है। जिस TLAM की बात हो रही है, उसका गहरा रंग US नेवी की इन्वेंट्री में मौजूद एक और मिसाइल, स्टेल्थी AGM-158C लॉन्ग-रेंज एंटी-शिप मिसाइल (LRASM) से मिलता-जुलता है। ये एडवांस्ड क्रूज मिसाइलें, कम से कम कुछ हद तक, जमीन पर हमला करने वाली मिसाइलों, AGM-158 JASSM की तरह फ्लैट ग्रे टोन में नहीं, बल्कि चमकदार काली कोटिंग में दिखी है।

    ब्लैक टॉमहॉक क्रूज मिसाइल ने क्यों खींचा है ध्यान?
    इसके पीछे शायद एक संभावना ये हो सकती है कि अमेरिकी नौसेना के लिए अब जिन टॉमहॉक लैंड-अटैक मिसाइलों को बनाया जा रहा है उसे काले रंग से पेंट किया जा रहा हो। ये एक संभावना हो सकती है। इसके पीछे मिलिट्री एनालिस्ट का मानना है कि हो सकता है कि इसे दुश्मनों की नजर से छिपाना और हथियार के असर को बढ़ाना एक मकसद हो सकता है। समुद्री टागरेट पर हमला करने के लिए हो सकता है इसे खास तौर पर काले रंग में रंगा गया हो सकता है। काले रंग से पेंट होने से पानी के ऊपर नीचे उड़ते समय मिसाइल को देखना भी मुश्किल बना सकता है।

    इसके अलावा रडार-एब्जॉर्बेंट और इंफ्रारेड सप्रेसिव प्रॉपर्टीज होना भी एक बड़ा फायदा हो सकता है। यह खासकर TLAM के लिए डिजाइन किया गया है जिससे ये और ज्यादा असरदार हो सके। इसमें कम दिखने वाले फीचर्स जोड़ना शामिल है, जैसे कि इसके नोज सेक्शन में चिन वाली क्रीज जो इसके रडार क्रॉस-सेक्शन को सामने के अहम हिस्से से कम करती है। इससे एयर डिफेंस के लिए इसे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि इस काले TLAM का छोटा v-शेप का ग्रे हिस्सा इनलेट डोर है जो लॉन्च के तुरंत बाद मिसाइल को लगातार स्पीड पर बूस्ट करने के बाद पीछे हट जाता है।

    ब्लैक पेंट वाली क्या नई टॉमहॉक मिसाइलें हैं?
    दूसरी संभावना ये है कि नई कोटिंग शायद सबसे नई मैरीटाइम स्ट्राइक टॉमहॉक मिसाइल है, जिसे MST के नाम से भी जाना जाता है। शायद पुरानी टॉमहॉक मिसाइलों को अपग्रेड किया गया है, जिसमें लंबी दूरी का एंटी-शिप फंक्शन हो सकता है। द वॉर जोन की रिपोर्ट के मुताबिक मैरीटाइम स्ट्राइक टॉमहॉक (MST) टैक्टिकल टॉमहॉक (TACOM) के लेटेस्ट ब्लॉक V वेरिएंट का एक सबवेरिएंट है और इसे ब्लॉक Va के नाम से भी जाना जाता है।

    हालांकि ब्लॉक IV TACOM में पहले से ही एंटी-शिप क्षमता है और MST में इस रोल के लिए इसे ऑप्टिमाइज़ करने के लिए एक्स्ट्रा फीचर्स डाले गये हैं। इसमें सबसे खास तौर पर एक नया मल्टी-मोड गाइडेंस सिस्टम शामिल है जिसमें कथित तौर पर एक इमेजिंग इंफ्रारेड सीकर भी शामिल है। सभी ब्लॉक V टॉमहॉक में टू-वे डेटा लिंक भी होता है जिससे उन्हें फ्लाइट के दौरान अपने टारगेट को लेकर कोर्स करेक्शन और दूसरे टारगेटिंग अपडेट्स मिल सकते हैं। इसके अलावा फायर होने के बाद भी इसके टारगेट को बदला जा सकता है और इसे रीटास्क भी किया जा सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।