• International
  • ईरान बोला- नेतन्याहू के दफ्तर पर किया हमला, इजरायली प्रधानमंत्री को लेकर किया बड़ा दावा

    तेहरान: ईरान ने दावा किया है कि उसने सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर हमला किया है। ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने यहां तक कहा है कि उसने नेतन्याहू के ऑफिस को निशाना बनाने के साथ-साथ उस जगह पर भी हमला किया जहां इजरायली वायुसेना के कमांडर मौजूद थे। रिपोर्ट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेहरान: ईरान ने दावा किया है कि उसने सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर हमला किया है। ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने यहां तक कहा है कि उसने नेतन्याहू के ऑफिस को निशाना बनाने के साथ-साथ उस जगह पर भी हमला किया जहां इजरायली वायुसेना के कमांडर मौजूद थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि नेतन्याहू के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इजरायल ने भी इन हमलों को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

    ईरानी मीडिया ने क्या बताया

    फार्स न्यूज एजेंसी के एक बयान में IRGC गार्ड्स ने कहा, “ज़ायोनी शासन के क्रिमिनल प्रधानमंत्री के ऑफिस और शासन के एयर फोर्स कमांडर के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया।” बयान में यह भी कहा गया कि हमले में खेबर मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।

    दक्षिणी इजरायल में ईरान का हमला

    वहीं, इजरायल ने बताया है कि सोमवार दोपहर को दक्षिणी इजरायल के बीरशेबा इलाके में एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के हमले में कम से कम 10 इजरायली घायल हो गए। इनमे से एक नागरिक की हालत गंभीर है, बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय नगरपालिका ने कहा कि मिसाइल के कारण हुए मलबे में और हताहतों की तलाश के लिए इलाके की गहन छानबीन की जा रही है। ऐसी आशंका है कि मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।