• National
  • ईरान में इजरायल ने कितने टारगेट पर किया वार? भारत में राजदूत रुवेन ने बता दी अपने देश की मंशा

    नई दिल्ली : इजरायल और अमेरिका का ईरान पर हमला जारी है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। इजरायल और अमेरिका ने शनिवार तड़के ईरान पर संयुक्त हमले शुरू किए। इनमें ‘दर्जनों सैन्य ठिकानों’ पर हमले शामिल हैं। ये हमले इजराइल के अस्तित्व के लिए समय के साथ उत्पन्न


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : इजरायल और अमेरिका का ईरान पर हमला जारी है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। इजरायल और अमेरिका ने शनिवार तड़के ईरान पर संयुक्त हमले शुरू किए। इनमें ‘दर्जनों सैन्य ठिकानों’ पर हमले शामिल हैं। ये हमले इजराइल के अस्तित्व के लिए समय के साथ उत्पन्न होने वाले खतरों को समाप्त करने के उद्देश्य से (ईरानी) शासन के खिलाफ ‘व्यापक, समन्वित और संयुक्त आक्रमण’ के हिस्से के रूप में किए गए। इस बीच भारत में इजरायल के राजदूत ने इन हमलों को लेकर अहम बात कही है।

    ईरान से आने वाली जानकारी को लेकर सावधानी

    इजरायल-ईरान में चल रहे झगड़े पर, भारत में इजरायल के एम्बेसडर, रूवेन अजार ने कहा है कि हम 2,500 से अधिक मिलिट्री टारगेट को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा स्कूलों या ऐसी किसी चीज पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। हमें ईरान से आने वाली जानकारी को लेकर बहुत सावधान रहना होगा।

    कोई भी आम नागरिक निशाना ना बने

    राजदूत रुवेन ने कहा कि हमने पहले भी देखा है कि न सिर्फ ईरानियों ने, बल्कि आतंकवादी संगठनों ने भी अलग-अलग चीज़ों के लिए इजरायल पर आरोप लगाने की कोशिशें की हैं। हमें नहीं पता कि उस स्कूल पर क्या हमला हुआ। उन्होंने कहा कि संभव है कि कोई मिसफायर हुआ हो। हो सकता है कुछ और हुआ हो। हम इसकी जांच कर रहे हैं, क्योंकि हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हमारी सेना किसी भी आम नागरिक को निशाना न बनाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।