• Business
  • ईरान संकट से एयरलाइन और टूरिज्म शेयरों में भारी गिरावट, 8 देशों ने बंद किया एयरस्पेस

    नई दिल्ली: ईरान संकट के कारण आज एयरलाइन और टूरिज्म कंपनियों के शेयरों में 14 फीसदी तक गिरावट आई। पश्चिम एशिया में कम से कम 8 देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इससे फ्लाइट ऑपरेशंस बाधित हुआ है और विमानों को लंबा रूट लेना पड़ रहा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: ईरान संकट के कारण आज एयरलाइन और टूरिज्म कंपनियों के शेयरों में 14 फीसदी तक गिरावट आई। पश्चिम एशिया में कम से कम 8 देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इससे फ्लाइट ऑपरेशंस बाधित हुआ है और विमानों को लंबा रूट लेना पड़ रहा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के शेयरों में बीएसई पर 7.5 फीसदी गिरावट आई और यह 4,461 रुपये तक फिसल गया। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 4,272 रुपये है।

    इसी तरह स्पाइसजेट का शेयर तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ 14.91 रुपये पर आ गया। Ixigo के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 13.5% गिरावट आई और यह 147 रुपये पर आ गया। Easy Trip Planners के शेयर की कीमत भी 9% गिरावट के साथ दिन के न्यूनतम स्तर 7.81 रुपये पर आ गई। इंडिगो ने पश्चिम एशिया के देशों के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है।

    कतर एयरवेज, एयर इंडिया, इंडिगो ने जारी किया अलर्ट, ईरान-इजरायल लड़ाई का सीधा इम्‍पैक्‍ट, भारत की तैयारी

    8 देशों ने बंद किया एयरस्पेस

    ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद दुबई, अबु धाबी और दोहा के एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं या उनमें विमानों आवाजाही सीमित कर दी गई है। दुबई दुनिया का सबसे व्यस्त इंटरनेशनल एयरपोर्ट हब है। ईरान के हमले में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नुकसान हुआ है। इसी तरह अबु धाबी और कुवैत के एयरपोर्ट्स पर भी हमले हुए हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightAware के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम एशिया में हजारों फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।

    शनिवार को पश्चिम एशिया के कम से कम आठ देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। इनमें ईरान, इजरायल, इराक, जॉर्डन, कतर, बहरीन, कुवैत और यूएई शामिल हैं। सीरिया ने भी इजरायल सीमा पर अपना एयरस्पेस बंद करने की बात कही है। इस तनाव से ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर के प्रभावित होने की आशंका है। रूट लंबा होने और टिकट कैंसिल होने से एयरलाइन कंपनियों के लिए भी कॉस्ट बढ़ जाएगी। इसी कारण इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।