एक्ट्रेस लिलेट दुबे ने विजय कृष्ण के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेखि, ‘दिल तोड़ दिया। हमारे प्यारे विजय कृष्ण, जो पिछले 25 साल से हमारे थिएटर के परिवार का और डांस लाइक अ मैन का हिस्सा रहे, उनका निधन हो गया। वह बहुत टैलेंटेड एक्टर थे। हैंडसम औ चार्मिंग थे। उनका ह्यूमर बहुत शानदार था। हम सभी के चहेते थे। उनसे जुड़ी तमाम यादें मेरे दिलों-दिमाग में उफान मार रही हैं। मुझे बेचैन कर रही हैं।’
विजय कृष्ण के परिवार में कौन-कौन?
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मेरे जयराज आपकी आत्मा को शांति मिले। आप कभी भुलाए नहीं जा सकेंगे। उम्मीद करती हूं कि जिस तरह से आपने यहां हम सभी तो एंटरटेन किया है, वैसे ही फरिश्तों को भी करेंगे। आपकी पत्नी स्मिता, बेटी नायरिका और फ्रेयान समेत पूरे परिवार को प्यार भेज रही हूं और उनके लिए दुआ कर रही हूं।’
विजय कृष्ण के निधन पर शोक
इस पोस्ट पर अनुपम खेर ने कमेंट में लिखा, ‘दुखद खबर है। ओम शांति।’ सोनी राजदान ने भी कहा, ‘हे भगवान, ऐसा नहीं हो सकता। ये बहुत ही दुखद है। मैं उन्हें तब से जानती हूं, जब मैं खुद 15 साल की थी। बहुत बुरा लगा सुनकर।’ सबा पटौदी ने लिखा, ‘ये बहुत ही बुरी खबर है। इनके परिवारवालों और जिन्होंने भी इनके साथ काम किया या इन्हें जानते हैं, उनके साथ मेरी सच्ची संवेदना है। भगवान इनकी आत्मा को शांति दे।’ बता दें कि एक्टर की मौत कैसे हुई और कब हुई, इसकी जानकारी परिवार की तरफ से साझा नहीं की गई है।
विजय कृष्ण की फिल्में
एक्टर विजय कृष्ण के बारे में बात करें तो वह थिएटर की दुनिया का जाना-माना नाम थे। उन्होंने दो दशकों तक अभिनय किया। उन्होंने महेश दत्तानी के नाटक पर बनी इंग्लिश फिल्म ‘डांस लाइक अ मैन’ जो 2004 में रिलीज हुई थी, उसमें अपने रोल के लिए खूब वाहवाही लूटी थी। इससे पहले वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में 2002 में शाहरुख खान के पिता के रोल में दिखाई दिए थे। इसके अलावा, 2007 में आई ‘चैन खुली की मैन खुली’ में कोच की भूमिका में थे और ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय के साथ ‘गुजारिश’ में भी नजर आए थे। इन्होंने ‘पीके’ और ‘गांधी’ (1982) में भी काम किया था।












