• Entertainment
  • एक्ट्रेस के जन्म पर सबसे पहले उन्हें हॉस्पिटल देखने पहुंची थीं इंदिरा गांधी, तय की थी मां-पापा की शादी की डेट

    आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस की जिनके परिवार के साथ भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का गहरा कनेक्शन रहा है। साल 2000 में उनकी पहली फिल्म आई और आते ही जबरदस्त हिट हुई। साल 2019 में ‘बिग बॉस 13’ में बतौर गेस्ट भी नजर आईं। जब इस एक्ट्रेस का


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस की जिनके परिवार के साथ भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का गहरा कनेक्शन रहा है। साल 2000 में उनकी पहली फिल्म आई और आते ही जबरदस्त हिट हुई। साल 2019 में ‘बिग बॉस 13’ में बतौर गेस्ट भी नजर आईं। जब इस एक्ट्रेस का जन्म हुआ तो इन्हें सबसे पहले हॉस्पिटल में देखने के लिए खुद इंदिरा गांधी गई थीं। ये कोई और नहीं बल्कि अमीषा पटेल थीं।

    एक अमीर और प्रतिष्ठित फैमिली में जन्मी एक्ट्रेस ने अपनी ये कहानी खुद सुनाई थी। अमीषा का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जिनसे इंदिरा गांधी का अनोखा कनेक्शन रहा है। अमीषा वकील और राजनीतिज्ञ बैरिस्टर रजनी पटेल की पोती हैं। ये मुंबई में कांग्रेस प्रदेश समिति के अध्यक्ष भी थे। अमीषा पटेल 2000 में आई हिट फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से रातोंरात मशहूर हो गईं, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन नजर आए थे।

    इंदिरा गांधी के साथ अपने परिवार के अनोखे संबंध के बारे में बताया

    रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर अमीषा ने खुद दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अपने परिवार के अनोखे संबंध के बारे में बताया था। इसी बातचीत में अपने बचपन और परिवार से जुड़ी कुछ दिलचस्प कहानियां शेयर कीं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

    इंदिरा गांधी ने कहा था- मैं 4 जुलाई को खाली हूं

    पटेल ने बताया था, ‘प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही मेरे माता-पिता की शादी की तारीख तय की थी। उनकी शादी की डेट फाइनल करने के लिए कुंडली नहीं देखी गई थी। मेरे दादा, बैरिस्टर रजनी पटेल ने इंदिरा गांधी से पूछा- इंदिरा, आप कब खाली हैं? तो उन्होंने कहा- रजनी, मैं 4 जुलाई को खाली हूं। और बस फिर 4 जुलाई को ही शादी तय हुई। यह शादी साउथ मुंबई के कोलाबा स्थित ताज महल पैलेस में बुक की गई थी। और इस तरह मेरे माता-पिता की शादी हुई।’

    ‘दिलीप कुमार , एमएफ हुसैन घर आया करते थे’

    अमीषा पटेल ने बचपन का किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘जब मेरा जन्म 9 जून 1975 को ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ तो मुझसे मिलने वाली पहली व्यक्ति श्रीमती इंदिरा गांधी ही थीं। इसलिए मैंने बड़े होते हुए इन लोगों को देखा है। देव आनंद, दिलीप कुमार , एमएफ हुसैन, जो एक कलाकार थे, वे घर आया करते थे, दीवार पर चित्रकारी करते और फिर चले जाते थे। इस तरह मैंने जीवन को करीब से देखा।’

    प्यार के मामले में उन्हें कुछ त्याग भी करने पड़े

    उसी इंटरव्यू में पटेल ने प्यार और करियर के बीच संतुलन बनाने के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने करियर को फर्स्ट प्रायॉरिटी दी है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्यार के मामले में उन्हें कुछ त्याग भी करने पड़े।

    उनके साथी को उनके एक्टिंग करियर से दिक्कत थी

    अपने सीरियल रिलेशनशिप पर बातें करते हुए उन्होंने कहा कि साउथ मुंबई के एक प्रतिष्ठित बिजनेस फैमिली से उनका रिश्ता रहा जो उनके अपने परिवार जैसा ही था। उन्होंने कहा था कि सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन उनके साथी को उनके एक्टिंग करियर से दिक्कत थी और आखिरकार अमीषा ने रिश्ते के बजाय अपने करियर को चुना। उन्होंने कहा, ‘मैंने करियर के लिए बहुत कुछ खोया है और प्यार के लिए भी बहुत कुछ खोया है।’

    ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘हमराज’ और ‘रेस 2’ जैसी यादगार हिट

    हालांकि दोनों अनुभवों ने उन्हें जीवन के बहुमूल्य सबक सिखाए हैं। अमीषा पटेल आखिरी बार ‘तौबा तेरा जलवा’ (2024) में नजर आई थीं। उन्होंने सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ (2023) में भी काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए और बॉलीवुड में उनकी जगह को और मजबूत किया। वहीं ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म ने अमीषा को घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘हमराज’ और ‘रेस 2’ जैसी यादगार हिट फिल्मों में एक्टिंग की।

    पिता पर धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने का इल्जाम

    अमीषा पटेल अलग-अलग कानूनी विवादों में रही हैं। साल 2004 में उन्होंने अपने पिता अमित पटेल पर ही 12 करोड़ रुपये के आर्थिक विवाद में मुकदमा ठोक दिया था। ये पूरी कहानी वहीं से शुरू हुई जब अमीषा को पहली ही फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ मिली, जिसके बाद वो रातोंरात फेमस हो गईं। पिता अमित उनकी कमाई और संपत्ति को मैनेज करते थे। लेकिन जल्द ही आरोप लगे कि वो खाते में गड़बड़ियां कर रहे और इसके बाद अमीषा ने वकील विभव कृष्ण के जरिए लीगल नोटिस भेजा, जिसमें पिता पर धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने का इल्जाम लगाया। अमीषा घर छोड़कर किराए के घर में शिफ्ट हुईं अमीषा ने कहा था, ‘मेरी कमाई मेरा हक है। माता-पिता को भी यह छीनने का अधिकार नहीं।’

    कहा- दादी ने उनका साथ दिया, क्योंकि माता-पिता ने उन्हें भी ठगा था

    हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अमीषा ने कहा था कि दादी ने उनका साथ दिया, क्योंकि माता-पिता ने उन्हें भी ठगा। उन्होंने कहा था, ‘माता-पिता ने हमें लग्जरी लाइफ दी। मैं उनका शुक्रगुजार हूं।’ लेकिन अमीषा पीछे नहीं हटीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे शर्मिंदगी क्यों हो? न्याय के लिए लड़ूंगी।’ हालांकि बाद में मामला सेटल हो गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।