अखबार ने तीन सूत्रों के अनुसार, एपस्टीन ने बड़ी संख्या में अपनी संतान पैदा करने की योजना बनाई थी। इस बारे में 2000 के दशक की शुरुआत में चर्चा शुरू हुई थी। 2008 में एपस्टीन को सेक्स ट्रैफिकिंग के लिए दोषी ठहराया गया था। इसके बाद बदनाम फाइनेंसर ने न्यू मेक्सिको में स्थित अपनी मशहूर प्रॉपर्टी जोरो रेंच को अपनी योजनाओं का केंद्र बनाने के बारे में खुलकर बात की।
एपस्टीन का क्या था प्लान?
सांता फे के बाहर स्थित यह रेंज उन जगहों में से एक है, जहां कथित तौर पर नाबालिगों समेत युवा महिलाओं का यौन शोषण किया जाता था। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया कि इस बात के बहुत कम सबूत हैं कि यह योजना कल्पना से आगे बढ़ी। NYT की रिपोर्ट के अनुसार, एपस्टीन ने वैज्ञानिकों और बिजनेसमैन को अपनी अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में बताया था।
- योजना के अनुसार एपस्टीन अपने न्यू मेक्सिको रेंच को बेस के रूप में इस्तेमाल करेंगे।
- इस जगह पर महिलाओं को उनके स्पर्म से गर्भवती किया जाएगा। वे उनके बच्चों को जन्म देंगी।
- एपस्टीन का लक्ष्य एक समय में 20 महिलाओं का गर्भवती करना था।
दिग्गज वैज्ञानिकों के एपस्टीन से संबंध
अमेरिकी न्याय विभाग से जारी एपस्टीन के दस्तावेजों से पता चलता है कि पूर्व फाइनेंसर ने शीर्ष वैज्ञानिकों के लिए डिनर, लंच और कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इनमें पहुंचने वालों में स्टीफन हॉकिंग जैसे बड़े नाम थे। उनके संबंधों में जॉर्ज चर्च, मरे गेल-मैन, स्टीफन जे गोल्ड, ओलिवर सैक्स और फ्रैंक विल्जेक जैसे नाम शामिल थे। एपस्टीन ने हॉवर्डन के प्रोग्राम फॉर इवोल्यूशनरी डायनेमिक्स को 65 लाख डॉलर का फंड दिया था।













