• Business
  • ऐमजॉन ने 9 दिन में खो दिया एक ‘पाकिस्तान’, 20 साल में पहली बार कंपनी के साथ हो गया खेला

    नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन के शेयरों में शुक्रवार को लगातार नौवें दिन गिरावट रही। साल 2006 के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट का सबसे लंबा सिलसिला है। इस दौरान कंपनी के मार्केट कैप में 470 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई है जो पाकिस्तान की जीडीपी से ज्यादा है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन के शेयरों में शुक्रवार को लगातार नौवें दिन गिरावट रही। साल 2006 के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट का सबसे लंबा सिलसिला है। इस दौरान कंपनी के मार्केट कैप में 470 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई है जो पाकिस्तान की जीडीपी से ज्यादा है। पाकिस्तान की जीडीपी इस साल 410 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इस गिरावट के साथ ही ऐमजॉन का मार्केट कैप 2.133 ट्रिलियन डॉलर रह गई है।

    ऐमजॉन के शेयरों में गिरावट से कंपनी के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ में भी काफी गिरावट आई है। बेजोस की कंपनी में 9 फीसदी के करीब हिस्सेदारी है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बेजोस की नेटवर्थ मे इस साल 27.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 225 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। इस साल केवल दो रईसों लैरी एलिसन (34.8 अरब डॉलर) और बर्नार्ड आरनॉल्ट (34.2 अरब डॉलर) ने बेजोस से ज्यादा नेटवर्थ गंवाई है।

    एलन मस्क ने सबसे ज्यादा कमाया, गंवाने में लैरी एलिसन नंबर 1, क्या है अंबानी-अडानी का हाल?

    टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियां

    ऐमजॉन भी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। इस लिस्ट में एआई चिप्स बनाने वाली कंपनी 4.450 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ पहले नंबर पर है। आईफोन बनाने वाली ऐपल 3.759 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे, गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट 3.701 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे और माइक्रोसॉफ्ट 2.982 ट्रिलियन डॉलर के साथ चौथे नंबर पर है। ताइवान की TSMC, सऊदी अरामको, मेटा प्लेटफॉर्म्स, टेस्ला और ब्रॉडकॉम को भी टॉप 10 में जगह मिली है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।