• National
  • कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत, आईएमडी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

    नई दिल्ली: समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड झेल रहा है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक देश के बड़े हिस्से में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 22, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड झेल रहा है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक देश के बड़े हिस्से में बर्फबारी, बारिश और कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले 48 घंटों में कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद कम है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ पॉल्यूशन से लोग परेशान हैं।

    पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरा

    जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के साथ ही 40 दिनों तक चलने वाली ‘चिल्लई-कलां’ की शुरुआत हो गई है। गुलमर्ग में करीब दो इंच बर्फ गिरी है और यह घाटी का एकमात्र ऐसा मौसम केंद्र रहा जहां तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, जो माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोनमर्ग में सुबह से दोपहर तक लगातार बर्फबारी होती रही। हालांकि, श्रीनगर में रात का तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक, 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। खराब मौसम के कारण श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम से कम 11 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

    बारिश, कोहरे, बर्फबारी पर IMD ने क्या कहा

    मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बर्फबारी, बारिश और कोहरे का अनुमान जताया है। इससे ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। शिंकू ला, रोहतांग पास और पांगी घाटी के कुछ हिस्सों में बर्फबारी दर्ज की गई। अटल टनल के पास भी बर्फ के फाहे गिरे।

    कहीं बादल तो कहीं स्नो फॉल

    हल्की बर्फबारी के बावजूद, करीब 5,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिंकू ला पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इस जगह को एक नए स्नो टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है। वहीं, मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में घना बादल छाए रहे। इस वजह से वहां सूखा मौसम बना हुआ है, जिसके चलते हिमाचल में इस महीने बारिश की 100% की कमी है। IMD ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ इलाकों में मध्यम से गंभीर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

    यूपी, हरियाणा, पंजाब में सर्दी का सितम

    मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ गया। कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 5.2°C तक गिर गया। पंजाब में गुरदासपुर 6.8°C के साथ सबसे ठंडा रहा। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई। वहां कुछ जगहों पर ‘कोल्ड डे’ से लेकर ‘सीवियर कोल्ड डे’ (ठंडा दिन से गंभीर ठंडा दिन) की स्थिति बनी रही।

    ठंड से राहत के आसार अभी नहीं

    उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। इससे एक दिन पहले दिल्ली ने दिसंबर के सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड बनाया था। मौसम विभाग ने साफ कहा कि अभी सर्दी के सितम से राहत के आसार नहीं हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को इस मौसम में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।