कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल जारी
गणतंत्र दिवस 2026 के लिए कर्तव्य पथ पर होनी वाली परेड के लिए सशस्त्र बलों के जवानों की परेड, राज्यों और मंत्रालय की झांकियों की रिहर्सल जारी है। आपको बता दें कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था और आज सारा देश इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। इसी दिन को याद करते हुए हर साल 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है।
राजधानी में इतना रहा एक्यूआई
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। लोग इस जहरीला हवा में सांस लेने को मजबूर हैं और सड़कों पर प्रदूषण का असर साफ देखा जा सकता है। इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में हालात बेहद खराब है। आनंद विहार में एक्यूआई 455, विवेक विहार में 456, रोहिणी में 442, सोनिया विहार में 444, वजीरपुर में 443, अशोक विहार में 427, पंजाबी बाग में 426 और चांदनी चौक में 421 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, बवाना में 411, डीटीयू में 410, सीआरआरआई मथुरा रोड में 388 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 397 एक्यूआई दर्ज हुआ है।















