• Sports
  • कप्तान आयुष म्हात्रे डक तो वैभव सूर्यवंशी भी सस्ते में आउट, पाकिस्तान के सामने फेल हुए भारत के धुरंधर

    नई दिल्ली: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान आज यानी 1 फरवरी को सुपर सिक्स के मुकाबले में एक दूसरे से लोहा ले रहे हैं। इस मैच में भारतीय टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि, एक अच्छी शुरुआत के बाद अचानकर से भारत के 47 रन के स्कोक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान आज यानी 1 फरवरी को सुपर सिक्स के मुकाबले में एक दूसरे से लोहा ले रहे हैं। इस मैच में भारतीय टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि, एक अच्छी शुरुआत के बाद अचानकर से भारत के 47 रन के स्कोक पर 3 विकेट गिर गए। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी दोनों ही पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप हो गए।

    वैभव और आयुष हुए फेल

    वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे दोनों ही पाकिस्तान के खिलाफ फेल हो गए। वैभव सूर्यवंशी 22 गेंद में 136.36 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया था। इसके बाद आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी करने के लिए आए। म्हात्रे 2 गेंद खेलकर डक पर आउट हो गए। बता दें कि दोनों बल्लेबाजों को मोहम्मद सय्यम ने एक ही ओवर में आउट कर दिया था।

    ओपनर एरोन जॉर्ज का बल्ला भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोला। वह 25 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए। जॉर्ज से भी बड़ी पारी की उम्मीद थी। पिछले मैच के शतकवीर विहान मल्होत्रा भी 43 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो गए।

    खराब फॉर्म में चल रहे आयुष म्हात्रे

    कप्तान आयुष म्हात्रे का बल्ला मौजूदा आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में खामोश रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र मुकाबले में फिफ्टी जड़ी थी। इसके अलावा उनका बल्ला पूरे टूर्नामेंट में नहीं बोला है।

    मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    भारत- एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस एम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

    पाकिस्तान- हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।