शहरों में कल कैसा रहेगा मौसम
- यूपी के लखनऊ, कानपुर, बरेली, मथुरा, आगरा, मैनपुरी, बांदा, गोरखपुर, देवरिया, हमीरपुर, महोबा, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया, आजमगढ़ और मऊ में गर्मी बढ़ने वाली है।
- बिहार के पटना, नवादा, बक्सर, भोजपुर, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, सीवान, समस्तीपुर और दरभंगा में भी पारा और चढ़ेगा।
- राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर और बारां में गर्मी परेशान करने वाली है।
- मध्य प्रदेश के खजुराहो, छतरपुर, ग्वालियर, कटनी, विदिशा, दतिया, सीधी और खरगोन में तापमान बढ़ने वाला है।
- उत्तराखंड के चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में 8 और 9 मार्च को बारिश का अनुमान है।
- हिमाचल प्रदेश के सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगडा और मंडी में सूरज के तवर चढ़ने वाले हैं।
- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 5 से 9 मार्च और हिमाचल प्रदेश में 7 से 9 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- गुजरात के तटीय इलाकों में 5 से 6 मार्च तक मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है। वहीं, कोंकण के कुछ इलाकों में 5 मार्च को गर्मी बढ़ सकती है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में मार्च से तापमान काफी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, कल (5 मार्च) दोपहर के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे, प्रदूषण से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में AQI में भारी गिरावट की संभावना है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में कल (5 मार्च 2026) गर्मी परेशान करने वाली है। होली के मौके पर बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार के 12 जिलों में कल तापमान बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 12 जिलों में तापमान बढ़ने वाला है। सीमांचल के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है और मध्यम गति की हवा चलेगी। पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
होली के मौके पर राजस्थान में गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के कई जिलों में गर्म हवाएं भी चल सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में कल 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। राज्य के कुछ जिलों में तापमान बढ़ने वाला है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
| शहर | अधिकतम तापमान (4 मार्च) | न्यूनतम तापमान (4 मार्च) |
| दिल्ली | 34°C | 18°C |
| मुंबई | 33°C | 26°C |
| कोलकाता | 33°C | 21°C |
| चेन्नई | 32°C | 23°C |
| लखनऊ | 32°C | 18°C |
| पटना | 32°C | 19°C |
| रांची | 30°C | 18°C |
| भोपाल | 34°C | 19°C |
| जयपुर | 34°C | 19°C |
| शिमला | 26°C | 13°C |
| नैनीताल | 24°C | 14°C |
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में 8 और 9 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में 7 मार्च से लेकर 9 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की संभवना है। मनाली के आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मनाली में कल अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश परेशान करने वाली है। हालांकि, कई जिलों में गर्मी भी बढ़ने का अनुमान है। जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें जम्मू, सांबा, कठुआ और रियासी शामिल हैं।












