IMD द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में इलाकों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
- मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 4 से 6 मार्च के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और माहे के इलाकों में एक मार्च को बारिश के आसार हैं।
- IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एक से 4 मार्च और असम, मेघालय में 2 मार्च को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
होली पर कैसा रहेगा मौसम?
- मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार, 4 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की वापसी हो गई है। IMD के अनुसार, 1 से 3 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। होली में भी मौसम भंग नहीं करेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश ठंड का असर कम हो गया है और अब तेज गर्मी लोगों को सताने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। एक से चार मार्च के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (1 मार्च) | न्यूनतम तापमान (1 मार्च) |
| दिल्ली | 33°C | 16°C |
| मुंबई | 33°C | 23°C |
| कोलकाता | 34°C | 19°C |
| चेन्नई | 33°C | 24°C |
| लखनऊ | 32°C | 16°C |
| पटना | 32°C | 20°C |
| रांची | 31°C | 15°C |
| भोपाल | 32°C | 16°C |
| जयपुर | 31°C | 18°C |
| शिमला | 18°C | 09°C |
| नैनीताल | 20°C | 10°C |
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
यूपी-दिल्ली के साथ-साथ बिहार में भी गर्मी का सितम सताने लगा है। दिन के साथ-साथ रात में आलम ये है कि पंखा चलाने की जरूरत पड़ रही है। IMD ने अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान तापमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?
- उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अभी भी अच्छी-खासी ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लेकिन अब 4 मार्च होलिका दहन के दिन से पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। लेकिन IMD ने कोई बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
- हिमाचल के कुछ इलाकों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 4 से 6 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।












