• National
  • कांग्रेस पर अटैक, लगातार जीत का जिक्र, पीएम मोदी ने बताया बीजेपी क्यों है लोगों की पहली पसंद, 5 बड़ी बातें

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के कालियाबोर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बीजेपी पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बन गई है। बीते एक-डेढ़ वर्षों से बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी का यह बयान बीएमसी, केरल और बिहार में बीजेपी की प्रचंड जीत


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के कालियाबोर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बीजेपी पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बन गई है। बीते एक-डेढ़ वर्षों से बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी का यह बयान बीएमसी, केरल और बिहार में बीजेपी की प्रचंड जीत को लेकर आया है।

    बीजेपी पूरे देश में लोगों की पहली पसंद

    रविवार को पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज बीजेपी पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बन गई है। बीते एक-डेढ़ वर्षों से बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में बिहार में चुनाव हुए। वहां 20 वर्ष बाद भी जनता ने बीजेपी को रिकॉर्ड वोट दिए हैं। रिकॉर्ड सीटें जिताई हैं। दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षदों के चुनाव परिणाम आए हैं। मुंबई जो दुनिया के सबसे बड़े निगमों में से एक है, वहां की जनता ने पहली बार बीजेपी को रिकॉर्ड जनादेश दिया। जीत मुंबई में हो रही है, जश्न काजीरंगा में मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के अधिकतर शहरों की जनता ने बीजेपी को सेवा का अवसर दिया है।’

    वोटर का विकास और विरासत पर फोकस, इसलिए बीजेपी पसंद: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बीते कुछ समय में जितने भी चुनाव परिणाम आए हैं, उनका जनादेश स्पष्ट है। देश का वोटर आज गुड गवर्नेंस चाहता है, विकास चाहता है, वो विकास और विरासत दोनों पर फोकस करता है। इसलिए वो बीजेपी को पसंद करता है। इन चुनावों का एक और संदेश है।

    कांग्रेस की नकारात्मक राजनीतिक को देश ने नकारा

    कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को देश लगातार नकार रहा है। जिस मुंबई शहर में कांग्रेस का जन्म हुआ था वहां वो आज चौथे या पांचवें नंबर की पार्टी बन गई है। जिस महाराष्ट्र पर कांग्रेस ने सालों तक शासन किया, वहां कांग्रेस पूरी तरह सिमट गई है। कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है क्योंकि कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। ऐसी कांग्रेस कभी असम का काजीरंगा का भला नहीं कर सकती है।’

    नॉर्थ ईस्ट की सबसे बड़ी पीड़ा दूरी की रही: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘नॉर्थ ईस्ट की सबसे बड़ी पीड़ा हमेशा दूरी की रही है। दूरी दिलों की, दूरी स्थानों की। दशकों तक यहां के लोगों को ये महसूस होता रहा कि देश का विकास कहीं और हो रहा है और वे पीछे छूट रहे हैं। इसका असर केवल अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा बल्कि भरोसे पर भी पड़ा। इस भावना को बदलने का काम बीजेपी ने किया।

    नॉर्थ ईस्ट को डबल इंजन सरकार ने दी प्राथमिकता: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ ईस्ट के विकास को प्राथमिकता बनाया। रोडवेज, रेलवे, एयरवेज और वाटरवेज के माध्यम से असम को जोड़ने का काम एक साथ शुरू हुआ, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसकी परवाह नहीं की। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो असम को बहुत कम रेल बजट मिलता था। लगभग 2000 करोड़ रुपये। अब बीजेपी सरकार ने इसे बढ़ाकर लगभग 10,000 करोड़ रुपये सालाना कर दिया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।