• Business
  • कितनी है अरविंद केजरीवाल की नेटवर्थ? शराब घोटाले से हुए बरी, दिल्ली के पूर्व सीएम के पास ना गाड़ी और ना बंगला

    नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से राहत मिल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल समेत कई नेताओं को बरी कर दिया। कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की ओर से दाखिल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से राहत मिल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल समेत कई नेताओं को बरी कर दिया। कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की ओर से दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। केजरीवाल की नेटवर्थ की बात करें तो यह करोड़ों रुपये है।

    केजरीवाल साल 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में हार गए थे। उन्होंने दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। यहां से बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा केजरीवाल को हराकर जीते थे। साल 2025 के समय केजरीवाल ने जो हलफनामा दाखिल किया था, उसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उस समय उन्होंने बताया था कि कैश के रूप में उनके पास सिर्फ 50 हजार रुपये हैं।
    दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 बरी, पूरे घटनाक्रम की टाइम लाइन जानें

    कहां, कितनी संपत्ति?

    • हलफनामे के अनुसार केजरीवाल की कुल नेटवर्थ 4.24 करोड़ रुपये है।
    • उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है। यानी देनदारी शून्य है।
    • उनके बैंक अकाउंट में करीब 3 लाख रुपये जमा हैं।
    • उन्होंने कोई पैसा किसी बॉण्ड, शेयर आदि में नहीं लगाया है।
    • उनके पास LIC या किसी अन्य कंपनी की कोई पॉलिसी नहीं है।
    • केजरीवाल के पास ना तो कोई ज्वेलरी है और ना ही कोई गाड़ी।

    कहां कितनी प्रॉपर्टी?

    अरविंद केजरीवाल के पास खेती की कोई जमीन नहीं है। हलफनामे में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में उनके नाम एक प्रॉपर्टी है जिसकी वैल्यू 1.70 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके नाम कोई भी रेजिडेंशियल या कमर्शियल बिल्डिंग नहीं है। वहीं उनके ऊपर किसी भी बैंक आदि का कोई कर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी कमाई का सोर्स विधायक के तौर पर मिलने वाली सैलरी है।

    केजरीवाल ने लगाए आरोप

    कोर्ट से बरी होने के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी मामले की साजिश आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए रची गई थी। ‘आप’ प्रमुख ने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से एक फर्जी मामला था, जिसे गढ़ने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।