• Entertainment
  • कौन हैं अदिति भाटिया? ‘द केरल स्टोरी 2’ में दिव्या के रोल से छाईं, कभी ‘रूही भल्ला’ बन मचाई थी सनसनी

    ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ तमाम विवादों के बीच थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म के सीमित शोज हैं, पर इसके बावजूद यह तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म में कलाकारों की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। इनमें से एक नाम अदिति भाटिया का भी है, जो चर्चा में हैं।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ तमाम विवादों के बीच थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म के सीमित शोज हैं, पर इसके बावजूद यह तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म में कलाकारों की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। इनमें से एक नाम अदिति भाटिया का भी है, जो चर्चा में हैं। अदिति भाटिया ने ‘द केरल स्टोरी 2’ में दिव्या पालीवाल नाम की एक ऐसी हिंदू लड़की का किरदार निभाया है, जो एक टैलेंटेड डांसर है और ऑनलाइन बोल्ड डांस वीडियो पोस्ट करती है। पर जब उसकी जिंदगी में रशीद की एंट्री होती है, तो सब बदल जाता है। वह दिव्या से वादा करता है कि शादी के बाद उसे इस सबसे आजादी दिलवा देगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में अदिति भाटिया कौन हैं ? वह टीवी की स्टार रह चुकी हैं और चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं। चलिए बताते हैं:

    अदिति भाटिया ने अपने करियर में अभी तक शाहिद कपूर, संजय दत्त और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स के साथ काम किया है। वह कई फिल्में और टीवी शोज कर चुकी हैं और बचपन से एक्टिंग करती आ रही हैं।

    रूही भल्ला के किरदार से छाईं, रहीं चाइल्ड आर्टिस्ट, कीं ये फिल्में

    अगर याद हो तो अदिति भाटिया को आपने एकता कपूर के हिट टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में देखा होगा। इसमें उन्होंने रूही भल्ला का किरदार निभाया था, और घर-घर मशहूर हो गई थीं। अदिति भाटिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई विज्ञापन किए और फिल्मों भी नजर आईं। वह ‘विवाह’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘द ट्रेन’ और ‘चांस पे डांस’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। अब वह ‘द केरल स्टोरी 2’ में हैं।

    अदिति भाटिया की टीवी में एंट्री, ‘ये है मोहब्बतें’ से स्टारडम

    साल 2004 में अदिति भाटिया ने टीवी की दुनिया में कदम रखे। उनका पहला टीवी शो ‘होम स्वीट होम’ था। इसके बाद वह ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ और ‘टशन-ए-इश्क’ में दिखीं, लेकिन छोटे पर्दे पर पॉपुलैरिटी ‘ये है मोहब्बतें’ से मिलीं। बहुत से फैंस अदिति भाटिया को आज भी रूही भल्ला के किरदार से याद करते हैं।

    रियलिटी शोज भी किए

    अदिति भाटिया ने कुछ रियलिटी शोज भी किए, जिनमें ‘खतरा खतरा खतरा’, ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘कॉमेडी नाइट्स बजाओ ताजा’ जैसे नाम शामिल हैं।

    5 महीने की उम्र में पहला विज्ञापन, ऐसे मिला था रोल

    अदिति भाटिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पहला विज्ञापन 5 महीने की उम्र में मिला था। तब वह पैरेंट्स के साथ एक मॉल में थीं। वहां एक डायरेक्टर ने बेबी अदिति को देखा और पैरेंट्स को उनका पोर्टफोलियो बनवाने की सलाह दी। अदिति ने बताया था कि उनका पूरा बचपन सेट पर बीता। स्कूल खत्म होने के बाद वह सेट पर पहुंच जातीं और वहीं खेलती थीं।

    मां चाहती थीं इंजीनियर बनें अदिति भाटिया

    अदिति भाटिया ने बताया था कि उनकी मॉम चाहती थीं कि वह इंजीनियर बनें, पर बचपन से ही उन्हें हीरोइन बनने का शौक था। लेकिन परिवार खिलाफ था, तो उन्हें एक्टिंग में आने के लिए थोड़ा विद्रोह करना पड़ा। अदिति भाटिया को फिर ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल मिला और वह छा गईं।

    ‘द केरल स्टोरी 2’ कलेक्शन

    ‘द केरल स्टोरी 2’ के कलेक्शन की बात करें, तो शुकवार, 27 फरवरी को देर रात रिलीज होने के बाद इसने अभी तक दो दिनों में 5.4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि इसे सीमित शोज पर ही रिलीज किया गया है। ओपनिंग डे की तुलना में ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे दिन 520% ज्यादा कमाई की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।