साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार ऐश्वर्या राजेश
ऐश्वर्या राजेश की गिनती आज साउथ की टॉप और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में की जाती है। उन्होंने साउथ की कई फिल्में और वेब सीरीज में काम किया है। वह तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। चलिए उनके बारे में सब बताते हैं कि कैसे वह फिल्मों में आईं और देखते ही देखते टॉप की स्टार्स में शुमार हो गईं।
टीवी से शुरुआत, इन फिल्मों से छाईं ऐश्वर्या राजेश
ऐश्वर्या राजेश ने अपने करियर की शुरुआत Asatha Povathu Yaaru? जैसे शो से टीवी प्रेजेंटर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ टीवी का डांस शो Maanada Mayilada जीता और साल 2011 से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। अपने अभी तक के करियर में उन्होंने साउथ की कई फिल्में की हैं, जिनमें ‘अताकथी, ‘अवर्गलम इवर्गलम’, ‘काका मुट्टई’, ‘वडा चेन्नई’ और ‘काना’ जैसे नाम शामिल हैं। वह ‘वर्ल्ड फेमस लवर’, ‘का पे रणसिंगम’, ‘रिपब्लिक’ और ‘थित्तम इरांडु’ जैसी फिल्मों के लिए खूब तारीफें बटोर चुकी हैं।
ऐश्वर्या राजेश ने झेला रिजेक्शन, पर जीते ढेरों अवॉर्ड्स
ऐश्वर्या राजेश ने कई अवॉर्ड्स भी जीते हैं। उन्होंने दो फिल्मफेयर साउथ, एक तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड और चार SIIMA अवॉर्ड्स भी जीते हैं। फिल्म ‘काना’ के लिए ऐश्वर्या राजेश ने तमिल की बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड जीता था। लेकिन कभी ऐश्वर्या राजेश को यह कहकर रिजेक्ट कर दिया गया था कि तुम हीरोइन नहीं बन सकतींं, तुम खुद को स्टार की तरह कैरी नहीं कर सकतीं। ऐश्वर्या ने करियर की शुरुआत में खूब रिजेक्शन झेले थे।
ऐश्वर्या राजेश का फिल्मी परिवार, पापा-दादा एक्टर रहे, तो मां डांसर
ऐश्वर्या राजेश का कनेक्शन फिल्मी परिवार से रहा है और एक्टिंग उन्हें विरासत में मिली। उनके पिता राजेश एक तेलुगु फिल्म एक्टर थे। लेकिन जब ऐश्वर्या छोटी थीं, तो उनका निधन हो गया। वहीं, ऐश्वर्या की मां नागमणि डांसर रहीं। मां ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थीं तो बाद में चेन्नई में साड़ियां बेचने लगीं। फिर एलआईसी और रियल एस्टेट एजेंट बन गईं। और तो और ऐश्वर्या के दादा अमरनाथ भी एक तेलुगु फिल्म एक्टर थे। वहीं, आंटी श्री लक्ष्मी साउथ सिनेमा की पॉपुलर कॉमेडियन थीं, जिन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया।
ऐश्वर्या राजेश के दो भाइयों की मौत
ऐश्वर्या राजेश चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। दो बड़े भाइयों की कम उम्र में ही मौत हो गई थी। ऐश्वर्या ने एक बार ‘टेडएक्स’ में बताया था कि उनका एक भाई एक रिश्ते में था, पर घरवाले आज तक नहीं समझ पाए कि उसकी मौत हुई या खुद की जान ली
ऐश्वर्या राजेश की आने वाली फिल्म
ऐश्वर्या राजेश पिछली बार साल तमिल फिल्म ‘थियावर कुलैगल नाडुंगा’ और ‘संक्रांतिकी वस्थुनम’ में नजर आईं। वह अभी ‘ओह..सुकुमारी’ पर काम कर रही हैं, जिसे भारत दर्शन डायरेक्ट करेंगे।
ऐश्वर्या राजेश के करियर की हिट फिल्में
- काका मुत्तई (2014)
- वडा चेन्नई (2018)
- काना (2018)
- द ग्रेट इंडियन किचन (2021 – तमिल)
- फरहाना (2023):
- नम्मा वीट्टू पिल्लई (2019)
- चेक्का चिवंता वानम (2018)
- संक्रांतिकि वस्थूनम (2025)
ऐश्वर्या राजेश ने फोटोग्राफर पर क्या आरोप लगाए?
ऐश्वर्या राजेश ने हाल ही निखिल विजयेंद्र सिम्हा के पॉडकास्ट पर बातचीत में करियर के शुरुआती दिनों की एक घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक फोटोग्राफर ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी। वह बोलीं, ‘मैं बहुत छोटी थी। मैं अपने भाई के साथ गई थी। फोटोग्राफर ने उसे बाहर बैठने को कहा और मुझे अंदर ले गया। उसने मुझे लॉन्जरी पहनने को दी और कहा कि मैं तुम्हारी बॉडी देखना चाहता हूं।’













