• National
  • क्या पीएम मोदी इजरायल-ईरान युद्ध का समर्थन करते हैं? कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से क्यों पूछा ये सवाल?

    नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके इजरायल दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि पीएम मोदी के ईरान पर हमले के दो दिन पहले ही इजरायल का दौरा किया है। इस दौरे पर उनका न सिर्फ भव्य


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके इजरायल दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि पीएम मोदी के ईरान पर हमले के दो दिन पहले ही इजरायल का दौरा किया है। इस दौरे पर उनका न सिर्फ भव्य स्वागत किया गया। बल्कि, उन्होंने इजरायली संसद को संबोधित भी किया। पीएम मोदी के इस दौरे पर ही कांग्रेस ने निशाना साधा है।

    पीएम के लौटने के बाद हुआ हमला

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी के मित्र बेंजामिन नेतन्याहू ने अब भारत के पुराने मित्र ईरान पर हमला बोला है। यह मोदी के लौटने के बमुश्किल दो दिन बाद हुआ है। रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के बारे में इतनी बड़ी-बड़ी बातें करने के बाद, मोदी ने अपने इजरायल दौरे का इस्तेमाल इजरायल और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए क्यों नहीं किया? क्या वह (पीएम मोदी) इस युद्ध का समर्थन करते हैं?

    मिडिल ईस्ट में एयर स्पेस बंद

    बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच इस समय भीषण युद्ध चल रहा है। इस युद्ध के दौरान मिडिल ईस्ट के 7 देश चपेट भी इसकी चपेट में आ गए हैं। कतर से लेकर यूएई और बहरीन तक ईरान अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर अंधाधुंध मिसाइलें बरसा रहा है। ऐसे में इन सभी देशों का एयर स्पेस बंद कर दिया गया है। इजरायल के हमले के बाद ईरान की तरफ से बयान आया है कि जंग जरूर इजरायल ने शुरू की है, लेकिन इसे खत्म ईरान ही करेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।