• Entertainment
  • क्या रानी मुखर्जी चाहती हैं कि बेटी भी उनकी तरह फिल्मों में काम करे? एक्ट्रेस ने दिया दिल खोलकर जवाब

    बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस में से एक रानी मुखर्जी पर्दे ही नहीं रियल लाइफ में भी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों के साथ एक खास सेशन के दौरान रानी ने बात


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस में से एक रानी मुखर्जी पर्दे ही नहीं रियल लाइफ में भी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों के साथ एक खास सेशन के दौरान रानी ने बात की और बेटी की परवरिश से लेकर मां के तौर पर अपना नजरिया शेयर किया है।

    फिल्म रिलीज से पहले इसी सेशन में एक महिला पुलिसकर्मी ने रानी से सवाल किया कि क्या वह चाहती हैं कि उनकी बेटी आदिरा भी बड़ी होकर एक्ट्रेस बने और फिल्मों में काम करे। इस सवाल पर रानी ने बेहद सहज अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल मेरी बेटी आदिरा ताइक्वांडो सीख रही है। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बने।’

    ‘मैं हमेशा उसका साथ दूंगी और उसको सपोर्ट करूंगी’

    रानी ने कहा, ‘ताइक्वांडो सीखने से आत्मविश्वास आता है। वह खुद को पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग महसूस कर रही है। भविष्य में आदिरा जो भी करना चाहेगी, चाहे वह फिल्मों से जुड़ा हो या किसी और फील्ड से, मैं हमेशा उसका साथ दूंगी और उसको सपोर्ट करूंगी।’

    रानी ने कहा- बेटी के लिए क्या चाहती हैं

    आईएएनएस से बात करते हुए रानी ने कहा, ‘जिंदगी में खुशी ही सबसे बड़ी प्रायॉरिटी है। मैं एक बेटी, बहन और मां भी हूं। इन सभी रिश्तों ने मुझे सिखाया है कि अगर इंसान खुद खुश रहता है, तो वह अपने आसपास के लोगों को भी खुश रख पाता है। मैं अपनी बेटी आदिरा के लिए भी यही चाहती हूं कि वह जीवन में जो भी रास्ता चुने, उसमें खुश रहे और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े।’

    ‘खुशी और सम्मान से कभी समझौता न करे’

    बातचीत में रानी ने आगे कहा, ‘आज के समय में लड़कियों का मजबूत और आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। समाज में बदलाव तभी संभव है, जब महिलाएं खुद पर भरोसा करना सीखें। एक मां के तौर पर मैं अपनी बेटी को यही सिखा रही हूं कि अपनी खुशी और सम्मान से कभी समझौता न करे।’

    आदिरा का अपनी मां के लिए लिखा हुआ एक खत

    बताते चलें कि रानी मुखर्जी का मानना है कि उनकी बेटी आदिरा उनके ससुर और दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा का पुनर्जन्म हैं। रानी अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। हाल ही में एक इवेंट में रानी मुखर्जी करण जौहर के साथ दिखीं। इस दौरान उन्होंने रानी की बेटी आदिरा का अपनी मां के लिए लिखा हुआ एक हाथ से लिखा लेटर पढ़कर सुनाया। बता दें कि आदिरा ने यह लेटर रानी के सिनेमा में 30 साल पूरे होने पर लिखा था।

    मां से क्या-क्या खूबियां विरासत में मिली हैं

    इस चिट्ठी की हर लाइन लोगों के दिलों को छू गई। आदिरा ने अपनी मां को दुनिया की सबसे अच्छी मां बताया है। मां के बारे में लाडली ने कई खूबसूरत बातें लिखी हैं। आदिरा ने ये भी बताया कि उसे अपनी मां से क्या-क्या खूबियां विरासत में मिली हैं और ये भी कि कौन-सी बातें उसे पसंद नहीं हैं। अपनी बेटी की बातें सुनकर रानी काफी इमोशनल भी हो गईं।

    बेटी ने रानी मुखर्जी से कहा- आपसे मुझे एक्टिंग, डांसिंग और पेंटिंग की कला मिली

    रानी की बेटी आदिरा ने अपने लेटर में लिखा, ‘हलो मां, सबसे पहले मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं। हमने साथ में बहुत सारी यादें बनाई हैं, खुशियों वाली, रोने वाली और बहुत सारी मजेदार भी। आपकी कुछ बातें मुझे बहुत पसंद हैं, कुछ पसंद नहीं हैं और कुछ बातें मुझे आपसे ही मिली हैं। आपसे मुझे एक्टिंग, डांसिंग और पेंटिंग की कला मिली है।’

    ‘हम दोनों थोड़े अलग भी हैं’

    आदिरा ने ये भी कहा कि एक बात जो उन्हें पसंद नहीं है, लेकिन वो भी उन्हें मां से ही मिली है। उन्होंने लिखा- एक बात जो मुझे पसंद नहीं लेकिन वो आपसे ही मिली है। वो है आपका जल्दी गुस्सा आ जाना।’ आदिरा ने आगे लिखा, ‘हम दोनों थोड़े अलग भी हैं। जैसे आपको गहरे रंग पसंद हैं और मुझे हल्के रंग लेकिन हम कई मामलों में एक जैसे भी हैं, हमारे लुक्स, आदतें और टैलेंट। कुछ बातें मुझमें हैं जो आपमें नहीं हैं, जैसे मेरी स्कूल की मैथ्स स्किल्स।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।