पिछले साल नॉन-फाइनेंशियल कॉरपोरेट कर्ज 101 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। कॉरपोरेट बोरोइंग में एआई से जुड़े निवेश के सबसे बड़ी भूमिका है। दुनिया भर में एआई का चलन तेजी से बढ़ रहा है और कोई भी कंपनी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती है। इस बीच एमर्जिंग मार्केट्स का कुल कर्ज 117 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। साथ ही डेट-टु-जीडीपी रेश्यो 235% के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है। कर्ज बढ़ने की दर जीडीपी ग्रोथ से कहीं ज्यादा है जो दुनिया के लिए चिंता का विषय है।
अमेरिका में लगातार बढ़ रहा है कर्ज का संकट, रेकॉर्ड पर पहुंचा बुजुर्गों पर सरकार का खर्च
किन देशों पर है कर्ज?
डेट-टु-जीडीपी रेश्यो के मामले में देखें तो इसमें जापान पहले नंबर पर है। जापान में सरकार का कर्ज उसकी जीडीपी का 237% पहुंच चुका है। 2025 के अंत तक जापान का सरकारी कर्ज 8.6 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। इसमें बाहरी कर्ज 4.71 ट्रिलियन डॉलर है। जापान के बाद सबसे ज्यादा सरकारी कर्ज सिंगापुर पर है। इस देश में सरकार का कर्ज डीजीपी का 173% है। इसके बाद ग्रीस, इटली, अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, बेल्जियम, स्पेन और पुर्तगाल हैं। भारत में सरकार का कर्ज उसकी जीडीपी का 81.9% है।














