• International
  • खामेनेई की मौत के बाद अयातुल्ला अलीरेजा अराफी बने ईरान के नये अंतरिम सुप्रीम लीडर, जानें कैसी है विचारधारा?

    तेहरान: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अयातुल्ला अलीरेजा ईरान के नये सुप्रीम लीडर बन गये हैं। अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को ईरान का अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है। वह अभी गार्डियन काउंसिल के सदस्य हैं। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खामेनेई की मौत के बाद केन्द्रीय नेतृत्व में एक खालीपन पैदा हो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेहरान: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अयातुल्ला अलीरेजा ईरान के नये सुप्रीम लीडर बन गये हैं। अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को ईरान का अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है। वह अभी गार्डियन काउंसिल के सदस्य हैं। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खामेनेई की मौत के बाद केन्द्रीय नेतृत्व में एक खालीपन पैदा हो गया है और उन्हें एक ‘जूरिस्ट’ सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। वह राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और मुख्य न्यायाधीश के साथ मिलकर तब तक देश का कार्यभार संभालेंगे जब तक ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ नए स्थाई सर्वोच्च नेता का चुनाव नहीं कर लेती।

    इजरायल ने कल खामेनेई को निशाना बनाकर भयानक हमले किए थे जिसमें उनकी मौत हो गई थी। अयातुल्ला अलीरेजा को उस वक्त कार्यभार मिले हैं जब ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला किया हुआ है। खामेनेई को मारने के लिए इजरायल ने 30 से ज्यादा बम उनके राष्ट्रपति आवास पर गिराए थे। ईरान की सरकार ने आज सुबह खामेनेई की मौत की जानकारी सार्वजनिक की है।

    अयातुल्ला अलीरेजा कौन हैं ?
    अयातुल्ला अलीरेजा का जन्म ईरान के मेयबोद (यज्द प्रांत) में 1959 में हुआ था। वह एक वरिष्ठ शिया मौलवी हैं और ईरान की सबसे शक्तिशाली संस्था गार्जियन काउंसिल और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य रहे हैं। वह ईरान के सेमिनरी (मदरसों) के प्रमुख रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर भी रह चुके हैं। उन्हें मारे गये सुप्रीम लीडर खामेनेई का बेहद करीबी और भरोसेमंद माना जाता था। लेकिन ये भी अपनी कट्टरपंथी सोच के लिए कुख्यात हैं। वो इस्लामी सभ्यता के विस्तार के प्रबल समर्थक हैं। उन्हें खामेनेई के बाद लंबे समय से उनके उत्तराधिकारी की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।