• International
  • गाजा में युद्धविराम के बाद से इजरायल का सबसे बड़ा हमला, महिलाओं-बच्चों समेत 30 फिलिस्तीनियों की मौत

    दीर अल-बलाह: इजरायल ने एक दफा फिर से गाजा में भीषण हवाई हमले किए हैं। शनिवार को किए गए इन हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है। हमले में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ये हमला खान यूनिस के दक्षिणी इलाके में विस्थापित लोगों के टेंट पर किया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    दीर अल-बलाह: इजरायल ने एक दफा फिर से गाजा में भीषण हवाई हमले किए हैं। शनिवार को किए गए इन हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है। हमले में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ये हमला खान यूनिस के दक्षिणी इलाके में विस्थापित लोगों के टेंट पर किया गया। इजरायली सेना ने इस हमले को लेकर अपने बयान में कहा है कि शुक्रवार को हमास ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया था, जिसके जवाब में हमले किए गए हैं।

    एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल अक्टूबर में हुए संघर्ष विराम के बाद 30 लोगों की मौत इजरायली हमले में मारे गए लोगों की सबसे बड़ी संख्या है। गाजा के अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि शनिवार को हुए हमलों में जान गंवाने वाले लोगों में दो अलग-अलग परिवारों की दो महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं।

    अलग-अलग जगहों पर हुए हमले

    गाजा के शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सेल्मिया ने बताया कि गाजा शहर में एक थाने पर भी हवाई हमला हुआ। पुलिस थाने पर हमले में चार महिला पुलिसकर्मियों और हवालात में बंद कैदियों समेत 14 लोग मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए। गाजा के सबसे दक्षिणी शहर में मिस्र की सीमा पर राफा क्रॉसिंग खुलने से एक दिन पहले ये हमले हुए हैं।

    नासिर अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तम्बू वाले शिविर पर हमले के कारण आग लग गई। इसमें एक व्यक्ति, उसके परिवार के छह सदस्यों सहित सात लोग मारे गए। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। शिफा अस्पताल ने कहा कि शनिवार सुबह गाजा सिटी अपार्टमेंट इमारत पर हमले में तीन बच्चों, उनकी चाची और दादी की मौत हो गई।

    इजरायल पर दबाव डालें मध्यस्थ: हमास

    हमास ने इजरायल के ताजा हमलों को युद्धविराम का खुलेआम उल्लंघन कहा है। हमास ने अमेरिका और दूसरे मध्यस्थ देशों से आग्रह किया कि वे इजरायल पर हमले रोकने के लिए दबाव डालें। इजरायल और हमास के बीच संघर्ष की शुरुआत सात अक्तूबर 2023 में हुई थी, जब हमास के लड़ाकों ने इजरायल में हमला किया था। इसके बाद से इजरायल ने हमले करते हुए गाजा के ज्यादातर हिस्से को तबाह कर दिया है। बीते साल अक्टूबर में सीजफायर के बाद भी इजरायल ने बार-बार हमले किए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।