• Technology
  • गेहूं की रोटी को बोलते हुए देखा क्‍या? आप भी मिनटों में बना सकते हैं ऐसे वीडियो

    सोशल मीडिया पर इन दिनों नए तरह के विडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपने भी शायद ऐसे विडियो देखे होंगे, जिनमें कोई चीज खुद बोलती हुई दिखाई देती है। कभी गेहूं की रोटी कहती है कि मुझे ज्यादा खाओगे तो वजन बढ़ेगा, तो कभी प्लास्टिक की बोतल बोलती है कि मैं सिर्फ प्यास


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सोशल मीडिया पर इन दिनों नए तरह के विडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपने भी शायद ऐसे विडियो देखे होंगे, जिनमें कोई चीज खुद बोलती हुई दिखाई देती है। कभी गेहूं की रोटी कहती है कि मुझे ज्यादा खाओगे तो वजन बढ़ेगा, तो कभी प्लास्टिक की बोतल बोलती है कि मैं सिर्फ प्यास बुझाने आई थी, फिर मुझे फेंक दिया गया। ऐसे विडियो को बनाना न तो मुश्किल है और न ही इसके लिए किसी खास टेक्निकल जानकारी की जरूरत है।

    पहले देखें वि‍ड‍ियो

    सबसे पहले ChatGPT खोलें

    सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ChatGPT ऐप खोलें। ऐप ओपन करने के बाद ऊपर बाएं तरफ थ्री लाइनों पर टच करें। यहां पर Apps खोलें, फिर दाएं तरफ GPTs दिखेगा। उस पर टच करने पर सर्च का ऑप्शन दिखेगा। सर्च बॉक्स में Object Talk Hindi लिखकर सर्च करें और उसे सेलेक्ट कर लें।

    अब यहां बस उस चीज का नाम लिखना है, जिस पर विडियो बनाना चाहते हैं। जैसे, लिख सकते हैं- सेब, इसके बाद ChatGPT सेब के हिसाब से पूरी विडियो स्क्रिप्ट और इमेज बनाने के लिए प्रॉम्प्ट दे देगा। आप अगर सेब से जुड़ा कोई खास विडियो बनाना चाहते हैं तो उसे भी लिख सकते हैं कि ‘सेब के फायदे बताने वाले विडियो के लिए प्रॉम्ट दें’।

    दूसरे स्टेप में Gemini खोलें

    दूसरे स्टेप में गूगल Gemini पर जाना है। वहां ChatGPT से मिला हुआ प्रॉम्प्ट कॉपी करके पेस्ट कर दें। कुछ ही सेकंड में आपके ऑब्जेक्ट की इमेज बनकर तैयार हो जाएंगी। जब इमेज बन जाए, तो उसे विडियो में बदलने के लिए Google Flow वेबसाइट पर जाएं।

    यहां New Project बनाएं और Frames to Video ऑप्शन को चुनें। अब Gemini से बनी हुईं सारी इमेज अपलोड करें। इसके बाद ChatGPT ने जो विडियो स्क्रिप्ट दी थी, उसे Google Flow में पेस्ट कर दें। जैसे ही आप एंटर करेंगे, गूगल Flow अपने आप उस इमेज और स्क्रिप्ट के आधार पर पूरा विडियो बना देगा। इस तरह बिना कैमरा, बिना शूट और बिना एडिटिंग के आपका विडियो तैयार हो जाता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।