गौरव खन्ना की बीवी आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा, ‘जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरत हो। वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है।’ उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जब हमें लगा कि हम तैयार हैं, तब हम तैयार नहीं थे।’
गौरव खन्ना की बीवी का पोस्ट
आकांक्षा का अगला प्रोजेक्ट?
आकांक्षा के इस क्रिप्टिक पोस्ट से हर तरफ सनसनी मच गई है। फैंस कॉमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि क्या गौरव और आकांक्षा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है! एक ने कहा, ‘ये किसके लिए है?’ हालांकि, कुछ बोल रहे हैं कि ये उनके अगले प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है और फैंस काफी एक्साइटेड हैं। पर दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, ‘सही कहा। इसकी जरूरतें और गौरव की कुर्बानियां।’
10 साल पहले हुई थी शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी 24 नवंबर 2016 को हुई थी। कानपुर में तीन दिनों तक शादी की रस्में हुई थीं। कानपुर, गौरव का होमटाउन है। गौरव को आकांक्षा से पहली नजर का प्यार हुआ था। उन्होंने फिलहाल बच्चे ना करने का फैसला किया है।














