• International
  • ग्रीनलैंड में बिना गोली चलाए ‘कब्‍जा’ करेंगे डोनाल्‍ड ट्रंप, बुलेटप्रूफ दूतावास और सैकड़ों जासूसों की एंट्री का प्लान

    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए नए प्लान पर काम कर रहा है। ट्रंप का यह नया प्लान ग्रीनलैंड में बुलेटप्रूफ मेगा दूतावास बनाने का है। इस दूतावास में बड़ी संख्या में अमेरिकी खुफिया एजेंसी के जासूस और स्थानीय लोगों को रखा जाएगा। ये लोग अपना अभियान चलाकर ग्रीनलैंड


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए नए प्लान पर काम कर रहा है। ट्रंप का यह नया प्लान ग्रीनलैंड में बुलेटप्रूफ मेगा दूतावास बनाने का है। इस दूतावास में बड़ी संख्या में अमेरिकी खुफिया एजेंसी के जासूस और स्थानीय लोगों को रखा जाएगा। ये लोग अपना अभियान चलाकर ग्रीनलैंड पर नियंत्रण के काम को आगे बढ़ाएंगे। इनकी कोशिश ग्रीनलैंड के लोगों को डेनमार्क से दूर करके अमेरिका के पास लाने की होगी। डोनाल्ड ट्रंप काफी समय से आर्कटिक द्वीप ग्रीनलैंड पर कब्जे करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने इस द्वीप को खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च करने से लेकर सैन्य कार्रवाई तक के संकेत दिए हैं। नए प्लान से लगता है कि अमेरिका फिलहाल सैन्य विकल्प से दूर जा रहा है।

    द सन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्रीनलैंड में अमेरिकी दूतावास की इमारत के तौर पर 3,000 वर्ग मीटर का लग्जरी टावर बनाया जा रहा है। यह बख्तरबंद इमारत होगी, यानी इस पर गोलियों-बमों का असर नहीं होगा। इस जगह को अमेरिका अपने जासूसों से भरेगा। अमेरिकी विदेश विभाग ऐसे लोगों की भर्ती भी कर रहा है, जो स्थानीय भाषा बोलते हैं। यह ग्रीनलैंड के लोगों को लुभाने की कोशिश के तहत किया जा रहा है।

    जासूसों के जरिए बनाएगा माहौल

    अमेरिका का ग्रीनलैंड की राजधानी नूक के मछली पकड़ने वाले बंदरगाह के पास एक नॉर्डिक-स्टाइल का छोड़ा दूतावास है। जल्दी ही दूतावास का स्टाफ राजधानी की मुख्य सड़क पर बनी नई शानदार बिल्डिंग के बेसमेंट में चला जाएगा। दूतावास के प्रवक्ता ने कहा है कि यह अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच मजबूत संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करेगा।

    डेनिश सशस्त्र बल खुफिया सेवा के पूर्व मुख्य विश्लेषक जैकब कार्सबो ने बताया कि अमेरिकी दूतावास नई बिल्डिंग में जाएगा तो अमेरिका जासूसों को काम पर रखा जाएगा। इसका मकसद स्थानीय लोगों का अमेरिका के प्रति रवैया बदलते हुए उनका दिल जीतना और चुपके से अमेरिका को ग्रीनलैंड पर कब्जे के अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद करना होगा।

    क्या कह रहे हैं ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बार-बार ग्रीनलैंड पर नियंत्रण को अमेरिकी सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। ट्रंप ने इस आर्कटिक द्वीप पर कंट्रोल के लिए बल प्रयोग की संभावना से इनकार नहीं किया है। उनका दावा है कि ग्रीनलैंड के आसपास आर्कटिक समुद्र रूसी और चीनी युद्धपोतों से भरा है। ऐसे में ग्रीनलैंड खतरे में है और उस पर अमेरिकी नियंत्रण होना चाहिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।