अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए कहा कि यदि मुनव्वर राणा की बेटी के साथ ऐसा हो सकता है तो जरा सोचिए उन आम मुस्लिम महिलाओं की हकीकत क्या होगी जिनका कोई प्रभाव नहीं है। अमित मालवीय ने कहा कि तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून ने मुस्लिम महिलाओं और उनके माता-पिता को बेहद जरूरी सुरक्षा और सम्मान प्रदान किया है।
मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका निकाह 19 दिसंबर 2013 को सैय्यद मोहम्मद साकिब निवासी करीमगंज से हुआ था। शादी के समय पिता और परिवारवालों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। हिबा राना के मुताबिक 9 अप्रैल 2025 को हुई घटना ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। सआदतगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पूरी गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।













