• Sports
  • जहां फेल हो गए विराट कोहली और रोहित शर्मा, वहां छाए केएल राहुल, छक्का लगाकर ठोकी सेंचुरी

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में राजकोट में शानदार शतक ठोका है। राहुल ने अपना 8वां वनडे शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में छक्के के साथ पूरा किया। बता दें कि राजकोट की मुश्किल पिच पर रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में राजकोट में शानदार शतक ठोका है। राहुल ने अपना 8वां वनडे शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में छक्के के साथ पूरा किया। बता दें कि राजकोट की मुश्किल पिच पर रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों जल्दी आउट हो गए थे। केएल राहुल जब बल्लेबाजी करने के लिए आए थे तो टीम इंडिया मुश्किल में थी। हालांकि, उन्होंने भारत को मुश्किल से निकाला और शानदार पारी खेली।

    49वें ओवर में राहुल ने शतक पूरा किया

    केएल राहुल ने भारतीय पारी के 49वें ओवर में शतक पूरा किया। 49वां ओवर काइल जैमीसन डाल रहे थे। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल स्ट्राइक पर थे। राहुल को जैमीसन ने फुल टॉस गेंद डाली। इसपर राहुल ने लॉन्ग ऑन पर गजब छक्का लगाया और अपना शतक पूरा किया। राहुल ने 87 गेंद में सेंचुरी पूरी की।

    112 रन बनाकर नाबाद रहे केएल राहुल

    33 साल के केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में नाबाद 112 रन बनाए। उन्होंने 92 गेंदों की पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 121.74 का था। राहुल की पारी की बदौलत टीम इंडिया एक फाइटिंग टोटल तक पहुंच पाई। पिछली 4 वनडे पारियों में राहुल ने 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ राहुल का बल्ला वनडे में जमकर बोलता है। उन्होंने 10 पारियों में 93.8 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 469 रन बनाए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 2 सेंचुरी और 1 फिफ्टी लगाई है।

    भारत ने दिया 285 रन का टारगेट

    न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। राहुल के शतक के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने फिफ्टी ठोकी और 56 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट क्रिस्शियन क्लार्क ने लिए। 1-1 विकेट काइल जैमीसन, जकारी फॉलक्स, जेडन लेनॉक्स और माइकल ब्रेसवेल ने लिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।